सिद्धार्थ शुक्ला के घर करणवीर बोहरा को देख पैपराजी ने कहा- 'गरीब', तो एक्टर ने यूं लगाई फटकार

एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पैपराजी को फटकार लगाई है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सिद्धार्थ शुक्ला के घर करणवीर बोहरा को देख पैपराजी ने कहा- 'गरीब', तो एक्टर ने यूं लगाई फटकार

टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपने परिवार, दोस्त और फैंस को पीछे छोड़कर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत पर अब तक कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की जानकारी जैसे ही स्टार्स को मिली थी, सभी एक-एक करके अभिनेता के घर उनके परिवार का सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए पहुंच गए थे। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त व एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का नाम भी शामिल है। हाल ही में, करणवीर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने सिद्धार्थ के घर के बाहर मौजूद पैपराजी को फटकार लगाई है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

sidharth shukla

पहले ये जान लीजिए कि, सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर 2021 को कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था। जब उनको मुंबई के कूपर अस्पताल लाया गया, तब तक वो दुनिया छोड़ चुके थे। इसके बाद 3 सितंबर 2021 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अभिनेता का ब्रह्माकुमारी रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां पर अली गोनी, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, आरती सिंह समेत कई सितारे नजर आए थे।

(ये भी पढ़ें: जसलीन मथारू का सिद्धार्थ शुक्ला की मां को देखकर टूटा दिल, कहा- 'आंटी कहती रहीं, वह चला गया')

sidharth shukla photos

आइए अब आपको करणवीर बोहरा का वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, करणवीर बोहरा ने 3 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, करणवीर बोहरा अपनी पत्नी टीजे सिद्धू के साथ दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के घर की बिल्डिंग के नीचे खड़े हुए हैं और वह फोन पर किसी से बात कर रहे हैं। इसके बाद एक कार आती है और कपल उस कार में बैठकर चला जाता है। इसी दौरान वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि, ‘सियाज गाड़ी में आए हैं, मतलब गरीब हैं।’

(ये भी पढ़ें: शहनाज गिल के भाई शहबाज का सिद्धार्थ शुक्ला की तरह बनने का है सपना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

पैपराजी की ये हरकत करणवीर बोहरा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है, जिसकी वजह से उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी को फटकार लगाई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सियाज गाड़ी में आए हैं, गरीब लग रहे हैं। बहुत दुख हुआ, यह सुनकर। हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने के लिए आए हैं क्या? हम एक ऐसी मां से मिलने आए, जिसने अभी-अभी अपना एक बेटा खोया है। और इस दुख के समय में कुछ लोग यही नोटिस करते हैं? यह वही लोग हैं, जो प्रेस के लोगों को बदनाम करते हैं।’ करणवीर बोहरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस से सेलेब्स तक, इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

karanvir bohra caption

celebrity comment

karanvir bohra video

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद हर कोई जानना चाहता है कि, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल कैसी हैं, क्योंकि शहनाज और सिद्धार्थ को टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल के रूप में देखा जाता था। दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी खुश होते थे। 3 सितंबर 2021 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार से पहले शहनाज को बेसुध हालत में स्पॉट किया गया था, जहां एक्ट्रेस को उनके भाई शहबाज संभालते हुए नजर आए थे। इस दौरान शहनाज की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। वह टूटे हुए दिल के साथ कमजोर और बहुत दर्द में दिख रही थीं।

फिलहाल, सिद्धार्थ को उनका परिवार, दोस्त और फैंस याद कर रहे हैं और ये बात भी सच है कि, अभिनेता हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.