टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की वाइफ टीजे सिद्धू ने तीसरी बेटी को दिया जन्म, फोटो आई सामने

टीवी कपल करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और टीजे सिद्धू (TJ Sidhu) तीसरी बार पैरेंट्स बने हैं। हाल ही में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की वाइफ टीजे सिद्धू ने तीसरी बेटी को दिया जन्म, फोटो आई सामने

टीवी के पॉपुलर स्टार करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) की वाइफ टीजे सिद्धू (TJ Sidhu) ने 20 दिसंबर 2020 के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। ये कपल पहले से ही जुड़वा बेटियों का पैरेंट्स है। ये कपल अभी अपने बच्चों के साथ अपने पेरेंट्स के घर कनाडा में रह रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि बेटी के जन्म के बाद क्या कहते हैं करणवीर बोहरा और उनकी वाइफ टीजे सिद्धू? और दिखाते हैं बेटी की पहली फोटो।

दरअसल, बेटी के जन्म के बाद 'स्पॉटबॉय' से बातचीत के दौरान करणवीर ने बताया कि, "हां यह हमारी फैमिली की एक और लड़की है। हमने पहले ही तय कर लिया था कि लड़की या लड़का दोनों का समान रूप से स्वागत करेंगे। अगर यह लड़का होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। चूंकि वह एक लड़की है, तो यह लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा धन्य मानता हूं। ओम नम: शिवाय।” हंसते हुए करणवीर ने कहा, "मैं चार्ली बन गया हूं, अब मुझे तीन स्वर्गदूत मिल गए हैं। चार्लीज एंजल्स, लक्ष्मी सरस्वती और पार्वती।" (ये भी पढ़ें: दिवगंत वाजिद खान की पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया गंभीर आरोप, बताया 6 सालों से रह रहे थे अलग)

Karanvir Bohra and Teejay Sidhu

करणवीर के जुड़वा बच्चे भी अपने नए भाई-बहन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस बारे में कपल ने कहा, “हमारी जुड़वां बेटियां वियना और बेला बहुत उत्साहित हैं। गर्भावस्था के दौरान वो अपनी मां के पेट को चूमने और बच्चे को 'गुड मॉर्निंग' और और 'गुड नाइट' कहने के लिए हर दिन इच्छुक रहते थे।" करणवीर कहते हैं कि, टीजे भी बेहद एक्साइटेड हैं उनका कहना है कि, “हमारी फैमिली में तीन देवियां। यह हमारे जीवन की सबसे रोमांचक यात्रा है।” कपल ने 'स्पॉटबॉय' के साथ बेटी की पहली फोटो भी साझा की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

जन्म से पहले करणवीर ने शेयर किया था खास वीडियो

इसके पहले करणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो तब का है जब करण अपनी वाइफ को हॉस्पिटल ले गए थे। वीडियो में करण डांस कर रहे हैं। उनके हाथों में बेबी कार सीट दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'अस्पताल में जाना लग रहा है, जैसे- 'लव मेरा हिट-हिट', किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। लड़का हो या लड़की मैं भाग्यशाली रहूंगा।' (ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन के जन्म के 10 दिन बाद की थ्रोबैक फोटो, बताया सुपरफिटनेस का राज)

हाल ही में, उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि बच्चे का जेंडर पता करना कनाडा में लीगल है, हालांकि वे इसे सरप्राइज रखना चाहते हैं। टीजे ने लिखा था, 'हम यह नहीं जानते कि लड़का है या लड़की। कनाडा में इस बात की जानकारी लेने की अनुमति है लेकिन हम इसे सरप्राइज ही रखेंगे और यह हमें मैटर नहीं करता लेकिन मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे यह नहीं पता कि लड़कों को कैसे पाला जाता है। मुझे यह पता है कि बेटियों को कैसे पाला जाता है, इसीलिए मैं लड़की चाह रही हूं।' (ये भी पढ़ें: तैमूर की लाडली बहन इनाया ने खास अंदाज में भाई को किया बर्थडे विश, बोली- 'हैप्पी बर्थडे टिम-टिम')

करणवीर ने तैयार कर लिया है पालना 

करणवीर और टीजे ने अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की न्यूज़ शेयर की थी और उसके बाद से ही दोनों अक्सर इस फेज से जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते थे। दोनों बच्चे के वेलकम की तैयारियां भी जोरों से कर रहे थे। कुछ दिनों पहले, करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पालने की झलकियां शेयर की थीं, जिसको वो पेंट करते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट में हम देख सकते हैं कि अपनी प्रेग्नेंट वाइफ की डिमांड को पूरा करते हुए कैसे एक्टर आने वाले बच्चे के लिए पालने को पेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा था, “नई स्किल सीख रहा हूं। अपने बेबी के लिए क्रिब (पालना) को दोबारा पेंट कर रहा हूं। क्योंकि मेरी दूसरी बेबी @bombaysunshine इसे ग्रे कलर में चाहती है, तो इसलिए ये अब ग्रे है। #lilpleasuresoflife।”

Karanvir Bohra

Karanvir Bohra

फिलहाल, करणवीर और उनकी फैमिली अपने घर में तीसरे बच्ची के आगमन से बेहद खुश हैं। हम भी उनके घर में आई नन्हीं परी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको ये क्यूट फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: स्पॉटबॉय, करणवीर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.