करीना और करिश्मा ने मां बबीता को विश किया बर्थडे, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

एक्ट्रेस बबीता कपूर के 75वें जन्मदिन पर उनकी बेटी करीना कपूर खान ने बर्थडे गर्ल की एक दुर्लभ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, इस दुनिया में उनकी मां जैसी कोई सुंदरता नहीं है। आइए आपको इस बारे में बताते है

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना और करिश्मा ने मां बबीता को विश किया बर्थडे, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

पूर्व अभिनेत्री बबीता (Babita) आज यानी 20 अप्रैल 2022 को 75 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी दोनों बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने अपने-अपने अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जहां करीना ने अपनी मां की सुंदरता की तारीफ की और दावा किया कि, उनकी मां जैसी कोई सुंदर ना थी और ना कभी होगी। दूसरी ओर, करिश्मा ने उस समय की एक झलक साझा करना पसंद किया, जब वह छोटी थीं और उन्होंने खुलासा किया कि, कैसे उनकी मां उनके साथ खेलती और डांस करती थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Babita, Karisma Kapoor and Kareena Kapoor Khan

पहले तो से जान लीजिए कि, रणधीर कपूर और बबीता कपूर साल 1971 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 1974 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया था, जिसे उन्होंने प्यार से करिश्मा कपूर नाम दिया था। इसके बाद साल 1981 में रणधीर और बबीता को उनकी दूसरी संतान करीना कपूर हुईं। हालांकि, रणधीर और बबीता ने साल 1987 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। आज भी, बबीता और रणधीर एक-दूसरे से दूर रह रहे हैं और अपने बच्चों की अच्छी देखभाल भी कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने समधन-समधी सोनी राजदान और महेश भट्ट को विश की 36वीं मैरिज एनिवर्सरी)

kareena kapoor

अब आइए आपको इनके पोस्ट के बारे में बताते हैं। दरअसल, 20 अप्रैल 2022 को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां बबीता की एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसके जरिए उन्होंने अपनी मां को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पूर्व भारतीय अभिनेत्री आज 75 वर्ष की हो गईं और इस विशेष अवसर पर उनकी प्यारी बेटी ने दावा किया कि, इस दुनिया में उनकी मां जैसी सुंदरता किसी के पास नहीं है। अपने दावे का समर्थन करने के लिए करीना ने अपनी मां के अभिनय के दिनों की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। यह तस्वीर बबीता के चेहरे का एक क्लोज-अप शॉट है। बबीता अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की ही तरह दिखती हैं। बबीता की इस अनमोल तस्वीर के साथ प्यारी बेटी ने कैप्शन में एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे मदरशिप मेरी मां #मम्मा जैसी कोई ब्यूटी नहीं।"

kareena kapoor babita kapoor

बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बचपन के दिनों की एक प्यारी तस्वीर साझा की। तस्वीर में हम एक युवा बबीता को देख सकते हैं, जो बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उन्हें अपनी बड़ी बेटी करिश्मा को गोद में उठाकर और उनके साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर करिश्मा के खूबसूरत बचपन की अविस्मरणीय यादें वापस लाने का काम कर रही है। इस यादगार मोनोक्रोम फ्रेम के साथ बिंदास बेटी ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "तुम जियो हज़ारो साल, ये मेरी है आरज़ू.. यही हम हर रोज़ चाहते हैं ... ओजी जन्मदिन गीत "रियल सुनीता को जन्मदिन मुबारक हो।" हमारी मम्मा #75thbirthday #mamalove #happybirthday।"

karisma kapoor babita

(ये भी पढ़ें- हिना खान ने दिवंगत पिता की पहली पुण्यतिथि पर लुका-छिपी खेलते हुए प्यारा वीडियो किया शेयर)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक थ्रोबैक साक्षात्कार में रणधीर कपूर ने अपनी पत्नी बबीता से अलग होने के बारे में खुलासा किया था कि, अलग होने के इतने सालों बाद उनका तलाक क्यों नहीं हुआ। इस बहुचर्चित सवाल का जवाब देते हुए रणधीर ने बताया था कि, तलाक लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि न तो वह और न ही बबीता किसी और से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि, दोनों अपनी-अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। उन्होंने कहा था, "तलाक किस लिए? हमें तलाक क्यों लेना चाहिए? मेरा दोबारा शादी करने का इरादा नहीं है, और न ही उनका। उन्होंने पाया कि, मैं एक भयानक आदमी था, जो बहुत पीकर देर से घर आता था, जो कुछ मैंने किया था, उन्हें पसंद नहीं था और मैं उस तरह से नहीं जीना चाहता था, जैसा वह चाहती थीं, और वह मुझे वैसे ही स्वीकार नहीं कर सकती थीं, जैसा मैं हूं, हालांकि यह एक प्रेम विवाह था। तो, यह ठीक है। हमारे पास देखभाल करने के लिए दो प्यारे बच्चे हैं। वह उन्हें लाईं और बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एक पिता के रूप में मैं और क्या मांग सकता हूं।"

Randhir Kapoor and Babita

(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी के प्लांस किए शेयर, एक्ट्रेस ने BF के लिए भेजा स्पेशल नोट)

फिलहाल, करीना और करिश्मा द्वारा अपनी मां के लिए शेयर किए गए पोस्ट्स आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.