करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने पिता रणधीर कपूर को विश किया 75वां बर्थडे, शेयर किए अनदेखे पल

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर के 75वें बर्थडे पर उनकी स्टार बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने खास अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने पिता रणधीर कपूर को विश किया 75वां बर्थडे, शेयर किए अनदेखे पल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कल आज और कल’ से डेब्यू किया था, जो उनके पिता राज कपूर के प्रोडक्शन में ही बनी थी। रणधीर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन 'जीत', 'रामपुर का लक्ष्मण' ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान रणधीर की मुलाकात एक्ट्रेस बबीता से हुई थी, जो उस वक्त सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं।

Randhir Kapoor with wife Babita

अपनी पहली फिल्म ‘कल आज और कल’ के सेट पर बबीता से मिले रणधीर ने तभी ठान लिया था कि, वह बबीता संग अपनी पूरी जिंदगी बिताएंगे। उन्होंने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर बबीता के साथ साल 1971 में शादी की। हालांकि, शादी और दो बेटियों करिश्मा व करीना के जन्म के बाद रणधीर के शराब की लत से परेशान बबीता ने उनसे अलग होने का फैसला किया था और बिना तलाक लिए अपनी बेटियों के साथ अलग रहने लगी थीं। बहरहाल, रणधीर वर्तमान समय में अपनी पत्नी बबीता और बेटियों के साथ काफी प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं।

(ये भी पढ़ें- रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)

Randhir with wife Babita and daughters

रणधीर कपूर आज यानी 15 फरवरी 2022 को 75 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी दोनों स्टार बेटियों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे रणधीर की फैमिली संग कुछ अनदेखी और पुरानी यादों को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है, “दिल से हमेशा जवां रहना मेरे पापा। 75वां जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आप सबसे अच्छे हैं।”

वहीं, करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर और मां बबीता की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में बबीता, रणधीर के कंधे पर सिर रखी हुई हैं और दोनों ही किसी सोच में मग्न हैं। इस प्यारी फोटो के साथ बेबो ने लिखा है, “इस दुनिया में सबसे अच्छे व्यक्ति को जन्मदिन की मुबारकबाद, पापा। मेरे पिता, मेरे प्यारे पिता और सामू, कियू, टिम टिम व जेह बाबा के सबसे अच्छे नाना।”

Randhir Kapoor with wife Babita

(ये भी पढ़ें- पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने)

फिलहाल, हम भी रणधीर कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको करिश्मा-करीना द्वारा शेयर किए गए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.