By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लाखों लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने खुद से प्यार करने और जिंदगी को पूरी तरह से जीने का सही मतलब हमें सिखाया है। अपने सक्सेसफुल एक्टिंग करियर से लेकर प्रोड्यूसर व लेखक बनने तक, अपनी 41 साल की जिंदगी में एक्ट्रेस ने काफी कुछ हासिल किया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन अपने पति सैफ व दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ मनाया, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि, फिल्म ‘टशन’ के सेट पर मिले सैफ और करीना ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। सैफ, करीना से 10 साल बड़े और तलाकशुदा हैं, इसके बावजूद दोनों के बीच गहरा प्यार है। कपल के दो प्यारे बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान (2016) और जहांगीर (2021) अली खान है।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर को 15 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार, पता चलने पर मां बबीता ने दी थी ये सजा)
अब आपको दिखाते हैं करीना द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 21 सितंबर 2021 को करीना कपूर ने अपना 41वां जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ मालदीव में मनाया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आज यानी 22 सितंबर 2021 को शेयर की है। इस तस्वीर में बेबो को पति सैफ और दोनों बेटों के साथ समुद्र के किनारे पर देखा जा सकता है। इस दौरान करीना अपनी गोद में बेबी जेह को लिए हुई हैं, वहीं तैमूर अपने पापा का हाथ पकड़कर आगे चलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में आग से ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पूरा नजारा और भी खूबसूरत लग रहा है।
इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “अपने अंदर की आग को जलते रहने दो...मेरा खुद से जन्मदिन पर किया गया वादा।”
करीना लगातार अपने फैमिली वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इससे पहले, 21 सितंबर को भी करीना ने समुद्र के किनारे की खूबसूरत फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। पहली तस्वीर पर एक्ट्रेस ने लिखा था, “उफ्फ क्या रात आई है”। इसके अलावा, उनकी दूसरी तस्वीर अपने पति के साथ थी, जिस पर एक्ट्रेस ने लिखा था, “21-09-2021।”
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने मालदीव वेकेशन में पहना 3,000 रुपये से कम कीमत वाला स्विमसूट, शेयर की फोटो)
फिलहाल, ये तो साफ है कि, करीना कपूर ने अपना जन्मदिन बेहद प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।