हमारे जीवन को एक मजबूत बुनियाद देने में रिश्ते अहम भूमिका निभाते हैं। अगर इंसान के जीवन में रिश्ते ना हों तो वो कभी भी फल-फूल नहीं सकता। इन्हीं रिश्तों में से एक प्यारा सा रिश्ता बहनों का होता है। कहते हैं कि दो बहनें आपस में बेहतरीन दोस्त भी हो सकती हैं। ऐसा कई बार देखा भी गया है। यही वजह है कि कहा जाता है कि एक बड़ी बहन हमेशा अपने छोटे भाई या बहन के लिए मां की परछाई की तरह होती है। कुछ ऐसा ही प्यार भरा रिश्ता बॉलीवुड में मौजूद बहनों में भी है। मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा, काजोल-तनीषा मुख़र्जी और करिश्मा कपूर-करीना कपूर भी इन्हीं हिट जोड़ियों में से एक हैं। वैसे इस बार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपनी छोटी बहन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, इस बार किसी पर्सनल वजह से नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण से दोनों बहनें फैंस के बीच छाई हुई हैं।
अगर आपको याद हो तो करिश्मा फिल्म ‘जुबैदा’ में मुख्य किरदार में नजर आई थीं। वहीं, अब एक बार फिर करिश्मा इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल इस फिल्म के लेखक और निर्देशक खालिद मोहम्मद एक नॉवल लिख रहे हैं, जिसका नाम 'द इमपेर्फेक्ट प्रिंस' है। ये नॉवल फिल्म 'जुबैदा' का दूसरा भाग है। खालिद ने इस नॉवल को कपूर बहनों (करीना और करिश्मा) को सोचकर लिखा है। आपको बताते चलें 'जुबैदा' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें करिश्मा कपूर की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। यही नहीं, इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवार्ड भी जीता था। इस फिल्म में करिश्मा के अलावा मनोज बाजपाई, सुरेखा सिकरी, राजित कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, रेखा और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में थे, जबकि एआर रहमान ने इसके गानों को कंपोज़ किया था। (ये भी पढ़ें: राजीव सेन ने पत्नी चारु असोपा को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुई तस्वीरें)
वहीं, अब पिंकविला को एक सोर्स ने दिए इंटरव्यू में कहा कि खालिद इस फिल्म का दूसरा भाग लिख रहे हैं। हालांकि, अभी वो अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट में बिजी हैं, जिसकी वजह से वह 'जुबैदा' की नॉवल 'द इमपेर्फेक्ट प्रिंस' लिख रहे हैं। इस नॉवल को वो करिश्मा कपूर और करीना कपूर को ध्यान में रखकर लिख रहे हैं। सोर्स ने ये भी बताया कि इस फिल्म में करिश्मा अपने पुराने रोल में ही नजर आएंगी, जबकि करीना एक ऐसी लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी, जोकि अपनी मां के निधन का रहस्य जानने के लिए काफी छानबीन करेगी। मगर अभी खालिद न्यू डेल्ही टाइम्स का सीक्वल लिखने में व्यस्त हैं, जिसके कारण वो इस फिल्म पर काम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वो अपने रिसर्च को एक नॉवल में तब्दील कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी ने भाई की शादी में जमकर मचाया धमाल, बेटी पलक तिवारी संग यूं देती दिखीं पोज)
मालूम हो, खालिद खुद इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह साल 2001 में आई फिल्म 'जुबैदा' के सीक्वल को करिश्मा कपूर और करीना कपूर को ध्यान में रखकर ही लिख रहे हैं। मगर अभी तक खालिद ने दोनों बहनों से इस विषय पर बातचीत नहीं की है। ऐसे में अगर करीना और करिश्मा इस फिल्म में काम करने को तैयार हो जाती हैं तो इस बार इसके लिए रेखा, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर को जरुर साइन किया जाएगा। (ये भी पढ़ें: उदित नारायण ने अफवाहों के बीच आदित्य नारायण को दी नेहा कक्कड़ से शादी करने की सलाह, दिया बड़ा बयान)
वैसे जो भी हो, अगर ऐसा सच होता है तो फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और कोई नहीं होगी। दरअसल फैंस बेसब्री से इंतजार रहे थे कि वो करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान को एकसाथ किसी फिल्म में काम करते हुए देखें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
Loading...