तैमूर के जन्म के बाद कैसा था पैरेंट्स बनने का एहसास, सैफ और करीना ने किया खुलासा

करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। 18 सितंबर को सैफ-करीना ने अपने पहले बच्चे को पाने के एहसास को सोशल मीडिया पर शेयर किया। चलिए आपको बताते हैं सैफीना ने क्या कहा है?

img

By Hrishabh Parmar Last Updated:

तैमूर के जन्म के बाद कैसा था पैरेंट्स बनने का एहसास, सैफ और करीना ने किया खुलासा

ज़िंदगी में कुछ एहसास इतने खास होते हैं, जिन्हें शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जैसे पहले प्यार का मिलना, ऐसे व्यक्ति को हमसफर बनाना जिसको आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। कई लोग मानते हैं कि प्यार को पा लेना ही सबकुछ होता है। लेकिन इन सबसे भी खास एहसास एक कपल को तब मिलता है, जब वो पहली बार माता-पिता बनते हैं। वो एक ऐसा पल होता है, जब किसी भी हसबैंड-वाइफ को लगता है कि उनकी दुनिया पूरी हो गई है। इस खूबसूरत एहसास से बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी अछूते नही हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा था करीना और सैफ के लिए पहली बार मां-बाप बनने का एहसास। 

16 अक्टूबर 2012 को करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी की थी, दोनों की शादी के चार साल सफल बीतने के बाद उनके आंगन में पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। हालांकि, सैफ अली खान पहले से दो बच्चों के पिता थे। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से उनको दो बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम खान, लेकिन करीना कपूर के लिए ये पहला मौका था जब वो मां बनी थीं। 18 सितंबर 2020 को करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जहां वो अपना पहली बार मां बनने का एहसास शेयर करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ हसबैंड सैफ अली खान भी दिख रहे हैं।

वीडियो में करीना कहती नज़र आ रही हैं कि, "जिस बच्चे को मैंने नौ महीने तक पेट में पाला उसे फील करना एक अद्भुत और रियल एहसास है।" वहीं न्यूबॉर्न बेबी की खुशी को लेकर सैफ अली खान कहते नज़र आ रहे हैं, "ये इतना खूबसूरत एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।" इस वक्त एक बार फिर करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और वो दूसरे बेबी के बर्थ को लेकर उत्साहित हैं, इस बात की जानकारी पिछले माह करीना ने 'मुंबई मिरर' को दिए एक इंटरव्यू में दी थी।

साल 2020 करीना कपूर के लिए कई माइनों में खास है। इस साल न सिर्फ वो प्रेग्नेंट हैं, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल भी पूरे कर लिए हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर का पहला बच्चा यानी तैमूर अली खान पेपराज़ी के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपने जन्म के बाद से ही तैमूर मीडिया में छाए हुए हैं। वो जब भी अपने माता-पिता के साथ कहीं बाहर जाते हैं तो मीडिया में उनकी फोटो क्लिक करने की होड़ लग जाती है।

वहीं, सैफ अली खान के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी दो बच्चे हैं। जिनमें, अभिनेत्री सारा अली खान और इब्राहिम खान का नाम शामिल है। सैफ अपने तीनों बच्चों से कितना प्यार करते हैं, इस बात का अंदाज़ा सारा, इब्राहिम और करीना कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखकर लग जाता है। जहां सैफ अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ मस्ती करते नज़र आते हैं।

पूरा कपूर खानदान कर रहा करीना के सेकेंड बेबी का इंतज़ार

करीना कपूर खान के दूसरी बार मां बनने की खबर के बाद से पूरे कपूर खानदान में  खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा था, "पूरा कपूर खानदान करीना कपूर के दूसरे बच्चे का इंतज़ार कर रहा है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता बेटा होगा या बेटी?" रणधीर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हुए हैं, और इसका वो पूरा क्रेडिट अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को देते हैं।


फिलहाल, करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त पूरी तरह अपना ध्यान रख रही हैं, और घर पर अपने बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ समय बिता रही हैं, करीना फरवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.