तैमूर अली खान ने कुछ इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, देखिए बर्थडे पार्टी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर को 3 साल के पूरे हो चुके हैं। लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले देखिए वो कैसे अपनी बर्थडे पार्टी (Birthday Party) को एंजॉय करते नजर आए।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

तैमूर अली खान ने कुछ इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, देखिए बर्थडे पार्टी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज यानी 20 दिसंबर को तीन साल के पूरे हो चुके हैं। अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही छोटे नवाब अपना स्पेशल डे मनाते हुए दिखाई दिए थे। गुरुवार के दिन सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर अली खान के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी। तैमूर की बर्थडे पार्टी की थीम क्रिसमस बेस्ड थी। इस मौके पर सैफ अली खान और करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर-सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया खेमू के संग और रीमा जैन भी पहुंचे थे। तैमूर अली खान के बर्थडे पार्टी से जुड़ी अब कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं, जिसमें नन्हें तैमूर अपना बर्थडे बेहद ही धूमधाम तरीके से मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

सबसे पहले बात करते हैं तैमूर अली खान के बर्थडे केक की तो बर्थडे पार्टी की तरह ही तैमूर का बर्थडे केक भी क्रिसमस थीम पर बेस्ड था। केक पर एक छोटे से सांता क्लॉज और एक हिरन बना हुआ था। वहीं, केक के नीचे वाली जगह पर हैप्पी बर्थडे तैमूर लिखा हुआ था। केक पर काफी सारी टॉफी और चॉकलेट लगी हुई थी। इतना ही नहीं तैमूर अली खान के बर्थडे पार्टी में एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री भी लगाया गया था, जिसके आसपास काफी सारे गिफ्ट्स रखे हुए थे। (ये भी पढ़ें: 'ये है मोहब्बतें' के करण पटेल-अंकिता भार्गव ने रखा बेटी का ये नाम, सेलेब्स दे रहे जमकर बधाई)

तैमूर अली खान अपने बर्थडे पार्टी में हर पल को एंजॉय करते हुए दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में तैमूर अपने भाई कियान कपूर के साथ झूले पर झूलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट कलर के ट्राउजर पहने हुए थे। उनके चेहरे पर मौजूद स्माइल ये बताने के लिए काफी थी कि वो मम्मी करीना और पापा सैफ की तरफ से मिला ये बर्थडे सरप्राइज उनके लिए  अनोखा था और तैमूर अपने फ्रेंड्स के बीच कितना एंजॉय कर रहे थे। 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इतना ही नहीं नन्हें तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी में फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के बेटे यश जौहर और रितेश देशमुख व जिनेलिया डिसूजा भी अपने लाडलों के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। यहीं नहीं, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे। इस मौके पर मम्मी करीना कपूर पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस और पापा सैफ अली खान ग्रे टी-शर्ट में दिखाई दिए। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

करीना कपूर ने पहले ही तैमूर अली खान के बर्थडे पार्टी से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ शेयर की थी। करीना ने कहा था कि तैमूर के बर्थडे वाले दिन हम मुंबई में ही रहेंगे। मैं अपनी फिल्म को प्रमोट करूंगी, लेकिन सैफ यहीं रहेंगे। हम परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। तैमूर के लिए हम छोटा सी पार्टी भी रखेंगे जिसमें उनके केवल 8- 10 दोस्त ही होंगे। इसके साथ ही करीना ने बताया था कि तैमूर अली खान ने इस बार अपने बर्थडे के लिए दो केक की डिमांड की थी। एक सांता का और दूसरा हल्क का।

वहीं, कुछ वक्त पहले करीना कपूर से दूसरे बच्चे को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में करीना कपूर ने कहा था कि वो एक ही बच्चे से खुश हैं और जो भी इस तरह की खबरें उड़ रही हैं वो सभी अफवाहें हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने ये भी शेयर किया कि वो और उनके पति सैफ अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ काफी खुश हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर बेटी के जन्म पर सुनील ग्रोवर का आया ऐसा रिएक्शन, फैंस ने कहा- ऐसे कौन रूठता है भाई)

... तो ये थी नन्हें तैमूर के बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें, आपको तैमूर की बर्थडे पार्टी की ये फोटोस देखकर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताइए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.