करीना कपूर के बेटे के जन्म की अनदेखी फोटो आई सामने, जानें डिलीवरी के वक्त कितना था तैमूर का वेट

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की एक अनदेखी फोटो सामने आई है, जो तैमूर के जन्म के समय की है। आइए आपको दिखाते हैं, वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करीना कपूर के बेटे के जन्म की अनदेखी फोटो आई सामने, जानें डिलीवरी के वक्त कितना था तैमूर का वेट

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जल्द ही अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं। कभी भी पटौदी खानदान या कपूर परिवार सोशल मीडिया के जरिए घर आए नन्हे मेहमान की जानकारी साझा कर सकता है, इसी वजह से करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच हमारे हाथ करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के जन्म के समय की एक अनदेखी तस्वीर लगी है, जिसमें तैमूर के जन्म से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी। करीना की ये पहली शादी थी, जबकि सैफ अली खान दूसरी बार दूल्हा बने थे। करीना से पहले सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दरार पड़ गई, जिस वजह से दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। वहीं, अब सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सैफ को करीना से एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर अली खान है और करीना जल्द ही अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं। (ये भी पढ़ें: अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव स्टोरी: सच्चा प्यार जानना हो तो जरूर पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

आइए अब आपको तैमूर अली खान की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, हमारे हाथ सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान के जन्म की एक अनदेखी तस्वीर लगी है, जिसमें नन्हे तैमूर का मासूम चेहरा साफ नजर आ रहा है। ये तस्वीर तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर को सफेद कपड़े में अच्छी तरह लपेट कर रखा गया है और वह अस्पताल में काफी शांति से सो रहे हैं। इस तस्वीर में नन्हे तैमूर की मासूमियत साफ नजर आ रही है। इस फोटो में अस्पताल का एक स्टिकर भी दिखाई दे रहा है, जिस पर करीना के बेटे तैमूर की डीटेल्स लिखी हुई हैं। इस स्टिकर में बच्चे की मां का नाम, वजन और हाईट लिखी है। इस स्लिप से पता चलता है कि जब तैमूर का जन्म हुआ था, तब वह 2.96 किलोग्राम के थे। (ये भी पढ़ें: जब एक लड़के ने स्टेज पर आलिया भट्ट से मांग लिया था किस, एक्ट्रेस ने नहीं किया था मना, देखें वीडियो)

करीना कपूर ने 18 सितंबर 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर पहली बार मां बनने की खुशी साफ झलक रही है। इस वीडियो में करीना के साथ उनके हसबैंड सैफ अली खान भी दिख रहे हैं। वीडियो में करीना कहती नज़र आ रही हैं कि, 'जिस बच्चे को मैंने नौ महीने तक पेट में पाला उसे फील करना एक अद्भुत और रियल एहसास है।’ करीना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। (ये भी पढ़ें: ऐसे 6 बॉलीवुड सितारे, जिन्होंने बी-टाउन सेलेब्स के डेटिंग की अफवाहों को गलती से कर दिया था कंफर्म)

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के नाम पर भी काफी बवाल हुआ था। फैंस को कपल के बेटे का नाम पसंद नहीं आया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। इस पूरे मामले पर करीना ने पत्रकार बरखा दत्त के साथ 'वी द वुमेन' के ऑनलाइन सेशन में अपनी राय रखी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'उसके नाम को लेकर जो हुआ वह बहुत ही डरावना था, वह बहुत नफरत फैलाने वाला था और मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। उस समय मैं एक इंसान और मां के रूप में मैं बहुत घबरा गई थी। लेकिन, मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखूंगी? मैं उसे क्या कहकर पुकारुंगी? यह पूरी तरह मेरा फैसला है और इससे किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं है।'

इसके आगे करीना ने बताया था कि, ‘एक फेमस व्यक्ति मुझसे और मेरे बच्चे से मिलने के नाम पर आया और बातचीत के दौरान कहा, क्या हो गया है तुम्हें? तुम अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रख रही हो? उस समय मुझे बच्चे को जन्म दिए हुए अभी आठ घंटे भी नहीं हुए थे। उस समय मैं रोने लगी थी, उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह दिया गया, यहां से शुरू हुआ था यह सब कुछ, उस वक्त मैंने तय किया कि मेरा बेटा है मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है? वह स्वस्थ्य रहे, खुश रहे, बस हम भी खुश रहेंगे, मैं नहीं जानना चाहती कि लोग क्या ट्रोल कर रहे हैं और क्या चल रहा है।' करीना ने कहा था कि, 'आपको कैसे पता है कि मैने उसका नाम इस तरह से रखा है? हमने अर्थ के आधार पर नाम रखा। जिसका मतलब होता है लोहा, ऐसा व्यक्ति जो मजबूत हो? उसका इतिहास से कोई लेना-देना नहीं है।'

फिलहाल, करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं, जिस वजह से फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। तो आपको तैमूर अली खान की ये अनदेखी तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.