By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल कपल यानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों ने बेशक अपने छोटे बेटे को मीडिया अटेंशन से दूर रखने का फैसला किया है। लेकिन कपल का बेटा कभी अपने नाम की वजह से, तो कभी अपनी तस्वीरों की वजह से फैंस के बीच चर्चा में लगातार बना हुआ है। हाल ही में, करीना कपूर के लाडले बेटे जेह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह पापा सैफ की गोद में नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद 20 दिसंबर 2016 को करीना पहली बार बेटे तैमूर की मां बनी थीं। आज के समय में तैमूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। वहीं, 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरी बार बेटे जेह के माता-पिता बने। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे जेह संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक बेटे जेह का पूरा चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन हाल ही में, उसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।
ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान बेटे जेह के साथ ब्रेकफास्ट करती आईं नजर, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक)
आइए अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे जेह संग अपने पिता रणधीर कपूर के घर पहुंचीं। इस खास मौके का एक फोटो कोलाज सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने 13 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस कोलाज में देखा जा सकता है कि, सैफ अली खान अपने लाडले बेटे जेह को अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने बेटे को अपने दोनों हाथों से कसकर पकड़ रखा है, लेकिन इसके बावजूद पैपराजी जेह का पूरा चेहरा कैमरे में कैद करने में कामयाब हो गए। लुक की बात करें तो, ब्लैक कलर की पैंट और शर्ट में करीना कपूर काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं, सैफ अली खान हमेशा की तरह सफेद रंग के कुर्ते और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
इसके अलावा भी जेह की कुछ और तस्वीरें व वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें सैफ और करीना के छोटे बेटे का चेहरा साफ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो।
(ये भी पढ़ें: करीना की तरह हैं दूसरे बेटे जेह, अब्बू सैफ पर गए हैं तैमूर, एक्ट्रेस ने बेटों के स्वभाव पर की बात)
करीना कपूर ने अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ में बेटे तैमूर और जेह के बारे में कई बातों का खुलासा किया है, जिसमें उनका बिहेवियर भी शामिल है। एक्ट्रेस ने इस किताब में बताया है कि, ‘मेरे दोनों बच्चे बहुत अलग हैं। टिम (तैमूर) काफी हद तक सैफ की तरह दिखते हैं। जेह मेरे जैसा दिखता है। तैमूर तेजतर्रार और घुमक्कड़ हैं, यहां तक कि, जब वो तीन महीने का था, तब भी वो ऐसा ही था। हालांकि, जेह बहुत अधिक शांत है।’
करीना कपूर ने 7 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत कोलाज शेयर किया था। कोलाज की पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस अपने बेटे तैमूर को गोद में लेकर बैठी हुई हैं। इस दौरान तैमूर ने अपने हाथ में एक किताब पकड़ी हुई है और करीना अपने लाडले बेटे को निहार रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ हैं। इस दौरान वह जेह के सिर पर किस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, करीना ने इस तस्वीर में भी जेह का चेहरा ‘इमोजी’ से छुपा दिया था, जिस वजह से नन्हे जेह का पूरा चेहरा कोई नहीं देख पाया था।
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे जेह को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तो आपको सैफ और जेह की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें को सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।