करीना कपूर ने मां बबीता के बर्थडे पर पहनी 38 हजार रुपए की रेड ड्रेस, जश्न की झलकियां आईं सामने

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी मां बबीता कपूर के 75वें जन्मदिन में एक सुंदर लाल रंग की महंगी ड्रेस पहने नजर आईं। आइए आपको उनका लेटेस्ट लुक दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करीना कपूर ने मां बबीता के बर्थडे पर पहनी 38 हजार रुपए की रेड ड्रेस, जश्न की झलकियां आईं सामने

बी-टाउन की फैशन क्वीन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने चाहने वालों को अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कभी निराश नहीं करती हैं। शादी-पार्टी से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, करीना अच्छे से जानती हैं कि, कौन सी ड्रेस कब और कैसे पहननी है। हाल ही में, एक बार फिर उन्होंने अपनी फैशन चॉइस से लोगों को इंप्रेस किया है।

Kareena Kapoor

दरअसल, 20 अप्रैल 2022 को करीना कपूर की मां बबीता कपूर का 75वां जन्मदिन था। इस खास मौके को उनके पिता रणधीर कपूर के घर पर सेलिब्रेट किया गया था। इस गेट-टुगेदर में करीना के अलावा उनके पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर, चाची नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन समेत कई लोग पहुंचे थे।

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश ने अपने हाथों में लगाई करण कुंद्रा के नाम की मेहंदी, एक्टर ने शेयर की क्यूट तस्वीर)

Kareena Kapoor with son Jeh

Saif, Karisma and Neetu

बबीता के बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पहली फोटो में बबीता का 75वां बर्थडे का सुंदर केक देखा जा सकता है, जबकि एक तस्वीर में करीना, करिश्मा, रीमा और नीतू कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। यहां देखें वो तस्वीरें।

Babita Kapoor Birthday Celebration

Kareena, Karisma, Reema, Neetu

इस दौरान करीना कपूर खान हमेशा की तरह अपने स्टनिंग अवतार में पहुंची थीं। करीना ने इस फैमिली बैश के लिए एक रेड कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को साफ-सुथरे बन और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, सनग्लासेज, लेदर स्लिंग बैग और सिल्वर कलर के नुकीली हील्स के साथ अपने लुक को अच्छे से निखारा था।

इसमें कोई शक नहीं है कि, करीना ने अपने लुक से लोगों को एक बार फिर इंप्रेस कर दिया है। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, करीना की ये ड्रेस ‘Jason Wu’ ब्रांड की है। इसकी कीमत 495 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 37,693 रुपए होता है। अगर आप इस ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं, तो बता दें कि, ये ड्रेस ब्रांड की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।

Kareena Kapoor red dress cost

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की भांजी समारा ने 'मामी' आलिया भट्ट का किया स्वागत, लिखा दिल छू लेने वाला नोट)

इससे पहले, करीना कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में अपने ट्रेडिशनल लुक से खूब चर्चा बटोरी थी। आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में करीना डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का बेबी-ब्लू शर्बत लहंगा पहने नजर आई थीं। उन्होंने ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को खूबसूरती से निखारा था। वह इस लुक में स्टनिंग लग रही थीं, लेकिन जब हमें उनके लहंगे के प्राइस के बारे में पता चला, तो इसने हमें हैरान कर दिया था। करीना कपूर का ये लहंगा 5,75,000 रुपए का है और डिजाइनर के आधिकारिक साइट पर उपलब्ध भी है।

Kareena Kapoor at Alia-Ranbir Mehendi Ceremony

Kareena Kapoor Lehenga Cost

(ये भी पढ़ें- इशिता दत्ता ने वत्सल सेठ संग शादी पर की बात, कहा- 'उन्होंने प्रपोज किया तो मैं सदमे में थी')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, करीना कपूर खान फैशन के मामले में कोई समझौता नहीं करती हैं। वैसे, आपको उनका लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.