करीना के बेटे जेह ने अब्बू सैफ को गिटार बजाने में किया डिस्टर्ब, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान का गिटार बजाते हुए एक कूल वीडियो शेयर किया है। आइए आपको वह वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना के बेटे जेह ने अब्बू सैफ को गिटार बजाने में किया डिस्टर्ब, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khanकिसी भी त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाना पसंद कर​ती हैं। ऐसे में क्रिसमस का त्योहार भला कैसे छूट सकता है। एक्ट्रेस के फैंस को उनके सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार था, तो अब एक्ट्रेस ने एक क्यूट फैमिली वीडियो के साथ सभी को मेरी क्रिसमस विश कर दिया है।

kareena

दरअसल, करीना और सैफ अली खान हाल ही में क्रिसमस मनाने के लिए अपने बच्चों तैमूर व जेह अली खान के साथ एक अज्ञात डेस्टिनेशन पर गए थे। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने कपूर परिवार फैमिली के क्रिसमस लंच को छोड़ दिया है। वह अपने बेस्ट फ्रेंड्स और बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले, करीना कपूर खान ने नन्हें जेह को लंदन की सैर कराई थी। इसकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Kareena

करीना कपूर ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस 

वैसे तो, 'बेबो' हर साल क्रिसमस-डे पर अपने बच्चों और कपूर परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं, लेकिन इस बार वह अपने पति और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गई हैं। 25 दिसंबर 2022 को करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ का गिटार बजाते हुए एक कूल वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक झलक साझा की है। वीडियो में सैफ अपना गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और शॉल लिए अभिनेता इस पल का पूरा आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका बेटा जेह गुलाबी नाइट सूट पहने हुए वीडियो को फोटोबॉम्ब करता है। जब वह अपने पिता की ओर जाता है, तो उनका कुत्ता जेह के चेहरे को चाट लेता है और उस समय उसके हाव-भाव बहुत प्यारे लगते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फैंस के साथ वीडियो साझा करते हुए बेबो ने लिखा, "क्रिसमस का सबसे अच्छा तरीका है... गिटार बजाना, मेरे प्यार के साथ... और मेरे बच्चों और सबसे अच्छे दोस्तों के साथ। सभी को प्यार, रोशनी और संगीत... सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

kareena

सैफ और करीना का वर्क फ्रंट

करीना कपूर जहां सुजॉय घोष की अगली​ फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आने वाली हैं। वह इसके साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, उनके पास कृति सेनन और तब्बू के साथ 'द क्रू' और हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म है। वहीं, सैफ फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ एक्टर प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह के साथ नजर आएंगे।

kareena

फिलहाल, हमें करीना की फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेशन की और झलकियों का इंतजार है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.