करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अपनी बहन राहा कपूर से मिलने पहुंचे, करिश्मा कपूर भी आईं नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना व करिश्मा अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर की बेटी राहा से मिलने उनके घर पहुंचीं। इस दौरान तैमूर भी अपनी बहन से मिलने के लिए गए थे। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अपनी बहन राहा कपूर से मिलने पहुंचे, करिश्मा कपूर भी आईं नजर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का अपने परिवार में स्वागत किया था। तब से लेकर अब तक, पिछले दो महीनों में कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब रणबीर-आलिया की लाडली से मिलने उनके बड़े भाई तैमूर और उनकी बुआ करीना व करिश्मा कपूर आए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

(Alia Bhatt)

रणबीर-आलिया की बेटी राहा से मिलने पहुंचे तैमूर

दरअसल, 8 जनवरी 2023 को करीना कपूर खान को उनके पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। तीनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

जब छोटी राहा ने अपने चचेरे भाई तैमूर को दिया बर्थडे गिफ्ट

20 दिसंबर 2022 को तैमूर का छठा जन्मदिन था। तैमूर के जन्मदिन पर 'आलिया मामी' ने राहा की तरफ से तैमूर के लिए एक गिफ्ट भी भिजवाया था। जानकारी के मुताबिक, तैमूर की लाडली मामी आलिया भट्ट ने उन्हें बहन राहा की ओर से कुछ मनमोहक मार्वल उपहार भेजे थे।

राहा के जन्म पर तैमूर का ऐसा था रिएक्शन

इससे पहले, राहा की बुआ करीना कपूर खान ने स्वीकार किया था कि वह छोटी राहा को अपनी बाहों में लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं। हालांकि, सिर्फ बेबो ही नहीं उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान भी अपनी छोटी बहन को लेकर बेहद उत्साहित थे। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने 'बॉलीवुडलाइफ' को बताया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के आने के बारे में पता चलने के बाद तैमूर......पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.