मुंबई लौटने से पहले करीना कपूर फैमिली संग पालमपुर के गांव में टहलती आई थीं नजर, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ मुंबई लौटने से पहले पालमपुर के गांव में टहलते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

मुंबई लौटने से पहले करीना कपूर फैमिली संग पालमपुर के गांव में टहलती आई थीं नजर, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने पति व एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur) के साथ धर्मशाला और पालमपुर में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई लौट आई हैं। दरअसल, सैफ की अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ की इन जगहों पर शूटिंग चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

मुंबई लौटने से पहले सैफ और करीना अपने बेटे के साथ एक शॉर्ट गेटअवे करते हुए पालमपुर की ख़ूबसूरती को एंजॉय करने निकले थे। यहीं नहीं, ये एडोरेबल कपल एक गांव में टहलते हुए एक टी एस्टेट भी पहुंचा, जिसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने धर्मशाला से शेयर की फैमिली फोटो, बताए कौन से स्नीकर्स हैं तैमूर के फेवरेट)

Kareena Kapoor

इन तस्वीरों में करीना पालमपुर के स्थानीय लोगों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन लोगों द्वारा शेयर किया गया है, जिन्होंने ‘सैफीना’ के ‘गांव की वॉक’ के लिए मेजबानी की थी। इस पोस्ट के साथ लिखा हुआ है, “हमें करीना कपूर और लिटिल तैमूर को इस हफ्ते गांव की सैर कराने का सौभाग्य मिला। करीना और सैफ को पालमपुर विजिट करने और लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा धन्यवाद। पालमपुर का छोटा कस्बा आपके फिर से यहां आने की उम्मीद करता है।”

वहीं, एक दूसरी तस्वीर में सैफ और बेबो अपना लंच एंजॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, ये दोनों एक साथ टी एस्टेट में पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान पटौदी फैमिली की सिंपलीसिटी फैंस का दिल जीत रही है।

करीना ने यूं कहा था हिमाचल को अलविदा

करीना कपूर दिवाली से ही अपनी फैमिली के साथ धर्मशाला में थीं। इससे जुड़े कई फोटोज व वीडियोज भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसमें वो अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करती नजर आई थीं। इसी कड़ी में पालमपुर को गुड बाय कहते हुए भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए देखी जा सकती हैं, वहीं इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ़ नजर आ रहा है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “बाय बाय पालमपुर, कितना ब्रिलियंट एक्सपीरियंस था…और हेलो मुंबई। मैं घर आ रही हूं।” इसके साथ ही करीना ने कई हार्ट इमोजी भी बनाए थे। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने शेयर की भांजी इनाया नौमी खेमू की क्यूट फोटो, लिखा ‘मेरी तरह हैं आर्टिस्ट’)

तैमूर को पॉटरी सिखाती आई थीं नजर

वहीं, 24 नवंबर 2020 को भी करीना कपूर खान ने तैमूर के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने लाडले बेटे को मिटटी का पॉट बनाना सिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस मिट्टी के पॉट को शेप देती दिखाई दे रही हैं, वहीं तैमूर भी बड़ी ही उत्सुकता से इस पॉट पर हाथ रखे हुए हैं और अपनी मां की बात को ध्यान से सुन रहे हैं। इस वीडियो में करीना को तैमूर से ‘अभी हम इसे और बड़ा करेंगे’ कहते हुए भी सुना जा सकता है। तैमूर भी अपनी मां के साथ ये एक्टिविटी करते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर

सैफ और करीना फिल्म ‘टशन’ के दौरान करीब आए थे और दोनों ने 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को इस एडोरेबल कपल के घर बेटे ‘तैमूर’ ने जन्म लिया था। अब जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। दरअसल, करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और उनकी फैमिली में अब जल्द ही एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। 12 अगस्त को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दोबारा पैरेंट्स बनने की बात को स्वीकारते हुए एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस सैफ और करीना के घर आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: एक्टर धर्मेंद्र बोले- 'देश में अफरा-तफरी है बर्थडे कैसे मनाऊं', बेटे बॉबी और बेटी ईशा ने ऐसे दी बधाई)

फिलहाल, पालमपुर और धर्मशाला में काफी दिन गुजारने के बाद अब पूरी पटौदी फैमिली वापिस मुंबई आ गई है। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- exsultravel, thelodgeatwah)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.