करीना कपूर ने बेटे तैमूर के ​हेल्दी ब्रेकफास्ट की दिखाई झलक, जानें क्या-क्या है इसमें शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में, अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाश्ते की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर ने बेटे तैमूर के ​हेल्दी ब्रेकफास्ट की दिखाई झलक, जानें क्या-क्या है इसमें शामिल

किसी ने सही कहा है कि, नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। आखिरकार, आप अपने दिन की शुरुआत उसी से करते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दिन की शुरुआत भी इसी से ही होती है। क्या आपको पता है कि, पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Tamur Ali Khan) के नाश्ते में क्या-क्या शामिल रहता है। नहीं पता! तो आइए हम आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक, जिसे हाल ही में खुद करीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Kareena Kapoor Khan With Saif

पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के बाद 20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था, जो अपने जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। इसके बाद, करीना और सैफ ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे का अपने घर में स्वागत किया, जिसका नाम जेह है। कपल ने अपने दूसरे बेटे को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है।

Kareena Son

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने पहना 38 हजार रुपये का ऑफ-शॉल्डर टॉप, फोटो में कहर ढाती दिखीं एक्ट्रेस)

अब आइए आपको दिखाते हैं तैमूर के नाश्ते की झलक। दरअसल, 'बेबो' आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपने जीवन के दिन-प्रतिदिन के अपडेट साझा करती रहती हैं, इस बार उन्होंने अपने बेटे के नाश्ते की एक झलक दिखाई है। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर 24 जुलाई 2021 को एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कटा हुआ पपीता, केला और सेब से भरा हुआ एक प्लेट दिखाई दे रहा है। इसे साझा करते हुए करीना ने रेड हॉर्ट इमोजी के साथ लिखा, "मेरे टिम की प्लेट हमेशा भरी रहती है।" 

Kareena Kapoor

अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना फिट होने के लिए स्वस्थ भोजन कर रही हैं। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने खाने की एक झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाई थी। फोटो में करीना के प्लेट में ब्रोकली, मशरूम, बेल पेपर शामिल है। करीना कपूर खान ने हेल्दी ड्रिंक की फोटो भी शेयर की थी। इसे शेयर कर करीना कपूर खान ने लिखा था, ''Monday night clean।''

Kareena Kapoor

(ये भी पढ़ें: बहन करिश्मा कपूर से मिलने 50,000 की टीशर्ट पहनकर पहुंचीं करीना कपूर, देखें फोटो)

फिलहाल, करीना इन दिनों अपने दोनों बेटों के साथ अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। तो तैमूर अली खान की ये डाइट आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.