करीना ने बेटों तैमूर-जेह संग खूबसूरत फोटो अपनी किताब में किया शामिल, दिखा छोटे नवाब का चेहरा

एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' में बेटे तैमूर और जेह संग एक-एक तस्वीर शामिल की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करीना ने बेटों तैमूर-जेह संग खूबसूरत फोटो अपनी किताब में किया शामिल, दिखा छोटे नवाब का चेहरा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल कपल यानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था, तब पैपराजी से लेकर फैंस तक का मानना था कि, कपल अपने नन्हे राजकुमार के साथ पोज देते हुए जरूर नजर आएगा। लेकिन इस बार सैफ अली खान और करीना कपूर की कुछ और ही प्लानिंग थी। कपल ने अपने दूसरे बेटे को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है, लेकिन फैंस का इंतजार खत्म करते हुए करीना कपूर ने ‘मदर्स डे’ के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे जेह (Jeh) का चेहरा पहली बार दिखाया था। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।

kareena kapoor

करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ है। इस किताब में एक्ट्रेस ने अपने दोनों प्रेग्नेंसी पीरियड पर अपनी भावनाएं शेयर की हैं। इतना ही नहीं, इस किताब में करीना कपूर ने अपने दोनों राजकुमारों की एक-एक झलक भी दिखाई है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह को अपनी दुनिया बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

(ये भी पढ़ें: आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव संग जमकर किया डांस, पिछले दिनों किया था तलाक का अनाउंसमेंट)

kareena kapoor book

पहले आपको जेह की वो तस्वीर दिखाते हैं, जो एक्ट्रेस ने ‘मदर्स डे’ के मौके पर अपने ऑफिशयिल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर और जेह एक साथ नजर आ रहे हैं। तैमूर ने अपने लाडले भाई जेह को अपनी गोद में लिया हुआ है और जेह भी सुकून से सोते हुए दिखाई रहे हैं। इस तस्वीर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, तैमूर अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करते हैं। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा था, ‘आज उम्मीद पर दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे एक बेहतर कल के लिए उम्मीद देते हैं। आप सभी ब्यूटीफुल और मजबूत मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। विश्वास रखें।’

(ये भी पढ़ें: शाइनी दोशी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें-वीडियोज आए सामने, मंगेतर लवेश संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस)

kareena kapoor son jeh

आइए अब आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, करीना कपूर ने कुछ समय पहले अपने तीसरे बच्चे की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ को अपना तीसरा बच्चा बताया था। इसी किताब में करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर और नन्हे शहजादे जेह की एक-एक खूबसूरत तस्वीर को शामिल किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों पर अपना प्यार लुटा रही हैं। करीना की जो तैमूर संग तस्वीर है, उसमें देखा जा सकता है कि, तैमूर अपनी मम्मा करीना की गोद में बैठे हुए हैं और उनके हाथ में एक किताब है, जिसे करीना ने भी पकड़ रखा है। वही, दूसरी तस्वीर में करीना अपने दूसरे बेटे जेह के माथे पर किस करती नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें: काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने नेपोटिज्म को बताया 'बकवास', इंटरव्यू में कही ये बात)

kareena kapoor with taimur

kareena kapoor with jeh

करीना कपूर ने अपनी इस किताब का श्रेय अपनी जिंदगी के तीन सबसे सुंदर पुरुषों को दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी के सबसे हैंडसम आदमियों के लिए, मेरी ताकत, मेरी दुनिया- सैफू, तैमूर और जेह।’

kareena kapoor book name

करीना कपूर ने अपने बेटे जेह के जन्म के लगभग चार महीने बाद यानी 9 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी किताब के बारे में बताया था। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘यह मेरी यात्रा है। मेरी दोनों प्रेग्नेंसी और मेरी प्रेग्नेंसी बुक बाइबल। कैसे मैं कभी काम करने के लिए उत्साहित रहती थी और कभी बेड से उठना भी मुश्किल होता था। यह किताब मेरे दिल के बहुत पास है, क्योंकि इसमें मैंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिजिकल और इमोशनल अनुभव के बारे में लिखा है।’

करीना कपूर ने अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ की अनाउंसमेंट बेटे तैमूर के चौथे बर्थडे के मौके पर की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस किताब का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया था कि, उनकी ये किताब साल 2021 में लॉन्च होगी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था कि, ‘आज का दिन घोषणा करने के लिए एकदम सही है- 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल' आप सभी मांओं के लिए। मॉर्निंग सिकनेस से लेकर डाइट और फिटनेस व मां होने तक हर चीज के बारे में बात करेंगे, चलते-फिरते। आपके द्वारा इसे पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। 2021 में जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की जाएगी।’

kareena kapoor book launch

फिलहाल, करीना कपूर की ये किताब बेस्ट सेलर बन चुकी है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, एक्ट्रेस की ये किताब फैंस को खूब पसंद आ रही है। तो आपको करीना कपूर संग तैमूर और जेह की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.