करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के प्ले टाइम मोमेंट्स को किया कैप्चर, बैलून राइड करते दिखे लाडले

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के 'किड्स प्ले ज़ोन' से खुशी के पलों का एक प्यारा वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के प्ले टाइम मोमेंट्स को किया कैप्चर, बैलून राइड करते दिखे लाडले

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अपने अद्भुत अभिनय कौशल और सार्टोरियल फैशन सेंस के लिए पसंद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान हैं। जन्म के तुरंत बाद से ही उनके दोनों बच्चे तैमूर-जहांगीर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। करीना एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर होने के नाते अपने बेटों के जीवन की आकर्षक झलकियां साझा करती रहती हैं और हम उन पर ध्यान देना बंद नहीं कर सकते।

kareena

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने लैविश बेडरूम की दिखाई झलक, इस आलीशान घर में रहती हैं एक्ट्रेस)

23 जुलाई 2022 को सैफ अली खान, करीना कपूर खान और उनके बच्चों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। हालांकि, तैमूर और करीना की चलने की स्टाइल ने हमारा ध्यान खींचा था। बिंदास मां-बेटे की जोड़ी को कम्फर्टेबल कैजुअल ड्रेस पहने देखा जा सकता है। तैमूर को अपने दाहिने हाथ को अपनी पैंट की जेब में रखते हुए चलते देखा गया। वास्तव में वे सुपर कूल लग रहे थे और इसने करीना के स्टाइल के लिए टिम के प्यार को साबित कर दिया था। 

kareena

19 अगस्त 2022 को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बड़े बेटे तैमूर अली खान के 'किड्स प्ले ज़ोन' से खुशी के पलों का एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में स्टार किड को अपने पसंदीदा ट्रैम्पोलिन पर सवारी करते हुए देखा गया और वह खेल का प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास से भरे दिख रहे थे। इसके बाद वह अन्य बच्चों के साथ रंग-बिरंगी प्लास्टिक की गेंदों से भी खेलते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्हें एक विशाल गुब्बारे की सवारी करते हुए भी देखा गया और वास्तव में टिम ने वहां पर एक शानदार समय बिताया था। वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने 'प्ले टाइम' का स्टिकर लगाते हुए लिखा, ''टिम का पसंदीदा @wooptrampoline."

(ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने हाई-वेस्ट ट्राउजर्स के साथ पहना 1.2 लाख रुपए का टॉप, रिपीट किया लुक)

इससे पहले, 16 जुलाई 2022 को करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। पहली तस्वीर में टिम अपनी मम्मी के साथ 'जिलेटो आइसक्रीम' का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे। हालांकि, अन्य तस्वीरों में हम मां-बेटे की जोड़ी को खास तरह का चेहरा बनाते हुए देख सकते हैं, जबकि उनकी आइसक्रीम पिघल रही थी और फर्श पर गिर रही थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था, ''टिम के साथ गेलैटो सीरीज।''

kareena

kareena

kareena

kareena

(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने 70,000 रुपए की बोल्ड ड्रेस में दिए कातिलाना पोज, बढ़ाया इंटरनेट का पारा)

फिलहाल, क्या तैमूर सबसे प्यारे सेलेब किड नहीं हैं? इस बारे में आप क्या सोचते हो? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.