करीना ने ननद सोहा की फैमिली संग मनाया न्यू ईयर, पार्टी एंजॉय करते दिखे पति सैफ और बेटे तैमूर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी ननद सोहा अली खान की फैमिली के साथ नया साल सेलिब्रेट किया है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना ने ननद सोहा की फैमिली संग मनाया न्यू ईयर, पार्टी एंजॉय करते दिखे पति सैफ और बेटे तैमूर

पूरी दुनिया में नए साल 2022 का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि, महामारी के प्रकोप के चलते इस बार अधिकांश लोग अपने घर में ही इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के जाने-माने सितारे भी अपनी फैमिली के साथ ही न्यू ईयर का वेलकम कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फैमिली का नाम भी शामिल है। करीना ने अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Kareena Kapoor With Her Sons and hubby

(ये भी पढ़ें: नए साल पर टीना अंबानी ने 'होने वाली बहू' कृशा संग शेयर की फोटो, तस्वीर में खुश दिखी पूरी फैमिली)

दरअसल, करीना कपूर ने अपनी ननद व एक्ट्रेस सोहा अली खान की फैमिली के साथ नया साल मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें सोहा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, तैमूर अली खान समेत कुछ और लोग दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में सभी 'हैप्पी न्यू ईयर' की कैप लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में सभी पार्टी मोड में देखे जा सकते हैं। सभी ने नए साल की पूर्व संध्या पर डिनर पार्टी को एंजॉय किया। इसे शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा है, ''नई शुरुआत के लिए।''

new year celebration 2022 kareena kapoor family

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में मनाया नए साल का जश्न, बड़े केक ने खींचा ध्यान

इसके पहले, 31 दिसंबर 2021 को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे जेह की एक क्यूट फोटो शेयर करके सभी को नए साल की बधाई दी थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के छोटे बेटे जेह बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनके दो दांत भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इसमें जेह का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, ''उनके दो दांत…2021 का सबसे अच्छा हिस्सा। #31 दिसंबर #मेरा बेटा# सभी को नया साल मुबारक हो...।”

jeh ali khan

फिलहाल, हम भी सभी को नए साल की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.