करवा चौथ पर फैमिली डिनर एंजॉय करने पहुंचीं प्रेग्नेंट करीना कपूर खान, सामने आई बेबी बंप की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बेबी बंप के साथ एक तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करवा चौथ पर फैमिली डिनर एंजॉय करने पहुंचीं प्रेग्नेंट करीना कपूर खान, सामने आई बेबी बंप की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिछले काफी दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जब से करीना के दोबारा प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है, तब से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर उनका पूरा ‘कपूर खानदान’ एक साथ नजर आया। इस दौरान करीना कपूर भी अपने बेबी बंप के साथ दिखाई दीं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले तो ये जान लीजिए कि, 12 अगस्त को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दोबारा पैरेंट्स बनने की बात को स्वीकारते हुए एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

दरअसल, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें करीना कपूर खान, लाल और सफेद रंग की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। साथ ही अदर जैन, तारा सुतारिया, रणधीर कपूर और नीतू कपूर समेत परिवार के कई लोग एक साथ दिखाई दे  रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, “फैमिली डिनर”। 'कुछ सदस्यों को हम सभी मिस कर रहे हैं।' करवा चौथ के मौके पर करीना कपूर खान फैमिली डिनर एंजॉय करने अपने मायके गई थीं। ये तस्वीर वहीं की है। इसके अलावा भी रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई सारी फोटोज शेयर किए हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसी डिनर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ रिद्धिमा और अनीसा मल्होत्रा जैन नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, ''लेडीज एंड नो जेंटलमैन।'' इस फोटो पर फैंस खूब अपना प्यार लुटा रहे हैं, और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फोटो में करीना बेबी बंप के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

करीना कपूर खान की फोटोज बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगभग रोज ही सामने आ रही हैं। अभी पिछले दिनों 03 अक्टूबर 2020 को अपनी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस सेल्फी में करीना कपूर बगैर मेकअप के दिख रही हैं। तस्वीर में करीना ब्लैक और वाइट चेक्स वाला कफ्तान पहने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर ग्लो देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पांचवां महीना और हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।' 

करीना ने शेयर किया था पहली बार मां बनने का अनुभव

हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली बार मां बनने का अनुभव फैंस के साथ साझा किया था। इस मौके पर उनके पति सैफ अली खान भी उनके साथ थे। एक वीडियो शेयर कर करीना ने बताया था कि, "जिसे 9 महीने पेट में रखा उसे अपने पास महसूस करना एक अद्भुत एहसास होता है। ये बहुत ही रियल फीलिंग्स हैं। वहीं सैफ ने अपने पिता बनने के बारे में कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।" 

फिलहाल, करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान बेटे तैमूर अली खान और अपने परिवार के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको करीना द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.