करीना कपूर को 15 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार, पता चलने पर मां बबीता ने दी थी ये सजा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को पंद्रह साल की उम्र में ही एक लड़के से प्यार हो गया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर को 15 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार, पता चलने पर मां बबीता ने दी थी ये सजा

बॉलीवुड की ​खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) मौजूदा समय में अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस दो क्यूट बेटों (तैमूर और जेह) की मां भी हैं। करीना, एक्टर शाहिद कपूर संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं। ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि, शाहिद से पहले महज 15 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस को किसी से प्यार हुआ था। नही पता! तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

kareena kapoor interview

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस करीना कपूर ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद करीना ने अब तक अपने दो दशक के करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी हर फिल्म में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तारीफ भी बटोरी है। इसके अलावा करीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। बहुत से लोग ये जानते हैं कि, करीना कपूर का पहला प्यार एक्टर शाहिद कपूर थे। लेकिन ये बात सच नहीं है। आइए आपको बताते हैं उनके पहले प्यार के बारे में। 

kareena kapoor relationship

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से ब्रेकअप पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैफ अली खान संग बेबो को देख लगता था बुरा)

दरअसल, करीना कपूर बचपन में बेहद चुलबुली थीं, उनके दिमाग हमेशा शरारत में रहता था। हालांकि, उनकी मां बबीता कपूर अपनी दोनों बेटियों करीना-करिश्मा की गलतियों को नजरअंदाज नहीं करती थीं। वह उनकी गलतियों पर उन्हें सजा भी देतीं थी। ऐसी ही एक गलती करीना ने बचपन में की थी, जब वह महज 15 साल की उम्र में एक लड़के को पसंद करने लगी थीं। इस गलती के लिए उन्हें उनकी मां ने सजा भी दी थी। यह किस्सा खुद करीना ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था।

Kareena

हुआ ये था कि, 15 साल की करीना को स्कूल टाइम में एक लड़का बेहद पसंद था। वह उसके साथ समय बिताना चाहती थीं। यही नहीं, वह मां के फोन से प्लानिंग करके अक्सर उससे मिलने भी जाती थीं। जब इस बात की जानकारी करीना की मां बबीता को लगी, तो वो अपना फोन कमरे में बंद करके बाहर चली गईं। करीना अपने दोस्तों के साथ प्लानिंग करके उस लड़के से मिलना चाहती थीं। ऐसे में करीना ने मां के बाहर जाते ही चाकू से दरवाजे का ताला खोल दिया और फिर प्लान बनाकर अपने दोस्तों के साथ उस लड़के से मिलने के लिए चली गई थीं। जब करीना की मां को एक्ट्रेस की इस हरकत का पता चला, तो वह गुस्से से लाल हो गईं। इसके बाद उन्होंने कम उम्र में करीना की लड़के के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से 'बेबो' को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था।  

kareena family

(ये भी पढ़ें: जब बहन करिश्मा कपूर को रोते हुए छुपकर देखा करती थीं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बयां किया था दर्द)

करीना ने अपने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया था कि, करिश्मा कपूर ने 14 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और इसलिए उन्हें लड़कों के साथ बाहर जाने की इजाजत थी, लेकिन करीना को इसकी परमिशन नहीं थी। ये बात करीना को पसंद नहीं आती थी। हालांकि, आगे चलकर करीना ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए।

kareena kapoor

फिल्मों में काफी समय तक काम करने के बाद करीना का नाम अभिनेता शाहिद कपूर के साथ जुड़ा। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में भी रहे। फैंस दोनों की शादी के भी कयास लगा रहे थे, लेकिन किसी कारणवश दोनों का रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप के कुछ समय बाद करीना का दिल तलाकशुदा एक्टर सैफ के लिए धड़कने लगा। सैफ और करीना ने करीब 5 सालों तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद साल 2012 में शादी रचाई थी। आज दोनों दो बच्चे के पैरेंट्स हैं। 

kareena shahid and saif

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से आमिर खान तक, बी-टाउन के 5 सितारे जिनका पहाड़ों पर है शानदार विला)

तो करीना के बचपन की इस शरारत पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.