करीना कपूर ने भाभी आलिया को मदरहुड पर दी सबसे अच्छी सलाह, रणबीर के बारे में कही ये बात

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी भाभी व अभिनेत्री आलिया भट्ट के मदरहुड पर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने इस बारे में क्या-कुछ कहा है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करीना कपूर ने भाभी आलिया को मदरहुड पर दी सबसे अच्छी सलाह, रणबीर के बारे में कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ऐसे में उनके परिवार से लेकर फैंस तक, सभी इस खबर से बहुत खुश हैं और होने वाले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया की ननद और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उनके मदरहुड पर बात की है। 

kareena kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने बचपन के क्रश रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के दो महीने बाद 27 जून 2022 को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उनकी प्रेग्नेंसी की इस खबर से जहां उनका परिवार बहुत खुश है, वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर करियर के पीक पर होने के बावजूद आलिया के मां बनने के इस फैसले पर उनकी खूब तारीफ कर रही हैं। 

alia bhatt

दरअसल, अपनी फिल्म 'लाल सिंड चड्ढा' के प्रमोशन में बिजी करीना कपूर ने आलिया की प्रेग्नेंसी और मदरहुड पर बात की। एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, वह आलिया को मदरहुड पर कोई सलाह देना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा कि, आलिया को किसी सलाह की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ''आलिया ऐसी हैं, जिन्हें शायद किसी सलाह की जरूरत नहीं है।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वह भी किसी से पैरेंटिंग टिप्स नहीं लेती हैं। 

kareena kapoor

(ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की जयंती पर जान्हवी-खुशी कपूर ने अपनी मां को किया याद, शेयर कीं अनमोल तस्वीरें)

बेबो ने साझा किया कि, वह जो सोचती हैं, उसका पालन करती हैं और महसूस करती हैं कि, माताएं हर चीज के बारे में बहुत अच्छे से जानती हैं। उन्होंने कहा, ''आलिया भी यह सफर तय करने वाली हैं, इसलिए उन्हें खुद ही इसका अनुभव करना चाहिए।'' रणबीर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, उनके भाई सबसे अच्छे हैं और वह जानते हैं कि, उनके बच्चे के लिए क्या सही होगा। एक्ट्रेस कहती हैं, "वह जानते हैं कि, वह सबसे अच्छे हैं, उनका वह व्यवहार बिल्कुल मेरे जैसा है।" 

alia kareena

(ये भी पढ़ें- सिंगर अर्जुन कानूनगो-कार्ला शादी के बाद गए नाइट आउट पर, ब्लैक आउटफिट में दिखे खूबसूरत)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1994 की हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

kareena-alia

(ये भी पढ़ें- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेट: फैमिली ने नोट जारी कर फैंस से की ये अपील)

फिलहाल, करीना और आलिया की बॉन्डिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.