दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब, बताया इस मामले में सैफ के क्या हैं विचार

करीना कपूर खान (kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में दूसरे बच्चे की बेबी प्लानिंग (Baby Planning) को लेकर बात की हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिरकार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस बारे में क्या सोचते हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब, बताया इस मामले में सैफ के क्या हैं विचार

इस संसार में किसी को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया हैं तो केवल मां हैं। बिना कुछ बोले उसके दिल की सारी बात जान लेने का हुनर भी तो बस उसी में हैं। हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां एक मां को उसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को बेहतरीन तरीके से संभालते हुए देखा जा सकता हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है बी-टाउन की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)। करीना कपूर भी एक बच्चे (तैमूर अली खान) (Taimur Ali Khan) की मां है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज किया हुआ है, उनकी हर कोई तारीफ करते नहीं थकता। इस वक्त करीना कपूर खान अपनी नई फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब करीना कपूर से दोबारा मां बनने को लेकर सवाल किया गया तो वो बेहद ही बेबाक जवाब देती हुईं नजर आईं।

दरअसल करीना कपूर खान से हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सवाल पूछा कि क्या वो दूसरा बेबी प्लान करने का सोच रही हैं? तो इसके जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक ही बच्चे से खुश हैं और जो भी इस तरह की खबरें उड़ रही हैं वो सभी अफवाहें हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने ये भी शेयर किया कि वो और उनके पति सैफ अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ काफी खुश हैं। वो अभी फिलहाल फैमिली प्लानिंग के बारे में कुछ भी नहीं सोच रही हैं। इतना ही नहीं करीना ये भी कहती हुईं नजर आईं कि सैफ और वो दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं और इस वक्त अपनी वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को बैलंस करना चाहते हैं। ( ये भी पढ़ें: शादी के तुरंत बाद सानिया मिर्जा संग झूमती दिखीं अनम मिर्जा, वीडियो में देखिए दोनों का जबरदस्त डांस )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के बर्थ डे प्लान के बारे में भी जिक्र किया था। करीना ने कहा कि तैमूर के बर्थ डे वाले दिन हम मुंबई में ही रहेंगे। मैं अपनी फिल्म को प्रमोट करूंगी, लेकिन सैफ यहीं रहेंगे। हम परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। तैमूर के लिए हम छोटा सी पार्टी भी रखेंगे, जिसमें उनके केवल 8 से 10 दोस्त ही आएंगे। तैमूर ने अपने बर्थ डे पर इस बार दो केक की मांग की है। आखिर वो कपूर जो हैं (हंसते हुए)। वह (तैमूर) बोल रहे थे 'मुझे दो केक चाहिए एक सेंटा और एक हल्क का। मैंने पूछा दो क्यों, वह बोले क्योंकि मुझे दोनों पसंद हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इससे पहले फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए गए एक इंटरव्यू में करीना बी-टाउन एक्ट्रेसस की शादी और उसके प्रभावों के बारे में बात करती हुईं भी नजर आईं थी। उन्होंने कहा था, लोग आखिरकार समझ ही गए हैं कि शादी सिर्फ प्यार की एक परिभाषा है। शायद इससे पहले इंडस्ट्री इस बात को कभी नहीं समझ पाती थी कि एक महिला शादी कर सकती है, बच्चे पैदा कर सकती है और इसके बाद भी वह काम कर सकती हैं। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि 20 दिसंबर को तैमूर अली खान तीन साल के हो जाएंगे। पिछली बार तैमूर का बर्थ डे साउथ अफ्रीका में मनाया गया था, लेकिन इस बार मुंबई में ही मनाया जाएगा। तैमूर अली खान इस वक्त एक बेहद ही पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। इसके अलावा उनके फैंस ने उन्हें टिम कहकर बुलाते हैं। क्या आपको पता है कि पिछले साल याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की थी, जिसमें तैमूर अली खान का भी नाम शामिल था। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे इस बात में कोई दोराहा नहीं कि करीना कपूर एक परफेक्ट मदर और एक्ट्रेस है। वो अच्छे से जानती हैं कि एक पत्नी-मां-बहू और एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। क्या आप भी करीना कपूर के इस अंदाज को करते हैं तो हमें जरुर बताइए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.