By Rinki Tiwari Last Updated:
एक महिला के लिए मां बनना आसान नहीं होता है। प्रेग्नेंसी से लेकर प्रसव के बाद और फिर बच्चों की देखभाल करने तक, ये एक पूरी रोलर कोस्टर की जर्नी होती है, जिसमें अच्छा और बुरा दोनों अनुभव मिलता है, थोड़ा सुकून होता है, तो थोड़ी परेशानी। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इस पूरी जर्नी से दो बार गुजर चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की है, जिसमें उन्होंने अपने दोनों प्रेग्नेंसी के बारे में अपने अनुभव साझा किए हैं।
इस किताब में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ अपने अनुभवों को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि, उन्हें अपनी पहली प्रेग्नेंसी और प्रसव के बाद कितनी परेशानियां हुईं, उन्हें अपने बेटे तैमूर अली को छोड़कर काम पर जाने पर कितनी तकलीफ होती थी। यही नहीं, एक्ट्रेस ने यहां तक साझा किया है कि, वो अपने बेटे की पोट्टी साफ नहीं कर पाती थीं और उन्हें डायपर भी पहनाना नहीं आता था।
(ये भी पढ़ें- करीना ने बेटों तैमूर-जेह संग खूबसूरत फोटो अपनी किताब में किया शामिल, दिखा छोटे नवाब का चेहरा)
करीना कपूर खान ने अपनी किताब में उस वक्त को याद किया, जब उनके लाडले नवाब तैमूर बहुत छोटे थे और एक्ट्रेस को काम के सिलसिले में अपने बेटे को छोड़कर जाना था। उन्होंने किताब में लिखा है कि, तैमूर को छोड़कर 150 लोगों की टीम के साथ रात की शूटिंग के लिए बाहर जाना था। शूटिंग के दौरान वो काफी प्रोफेशनल होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें अपने बेटे को छोड़ने का दुख हो रहा था।
उन्होंने जेह के होने के बाद की फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए लिखा है कि, जेह के होने के बाद उन्हें अपने कमिटमेंट पूरे करने के लिए काम पर वापस लौटना पड़ा, लेकिन इस बार उन्होंने कोई हड़बड़ी महसूस नहीं किया। करीना के मुताबिक, अपराधी (बेबी को छोड़ने के बाद का गिल्ट) महसूस करना सामान्य बात है और उस वक्त के लिए ऐसा नहीं है कि, तैमूर उनसे प्यार नहीं करता है। उन्हें अपने दोनों बेटों के होने के बाद अपनी जिंदगी वापस मिली है।
(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने भाभी करीना संग शेयर की फोटो, तो फैंस बोले- 'वो जवाब नहीं देतीं, तो आप करती क्यों हैं')
अपनी बात को जारी रखते हुए करीना कपूर ने कई काम करने वाली महिलाओं को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि, 'आप जो करना चाहते हैं, उसे करने से अच्छा कुछ नहीं है। उनके एक हाथ में एक बच्चा होगा और गोद में दूसरा। वह एक मां होंगी, काम पर वापस जाओ और सब कुछ रॉक कर दो।'
जब कोई महिला पहली बार मां बनती है, तो वो सब कुछ पहली बार अनुभव कर रही होती है। ऐसे में उन्हें कुछ दिक्कतें भी होती हैं, ऐसा ही करीना कपूर के साथ भी हुआ। उन्होंने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि, वो अपने पहले बेटे तैमूर की पोट्टी साफ नहीं कर पाती थीं और न उन्हें सही से डायपर पहना पाती थी। इसकी वजह से लीकेज भी हो जाती थी।
(ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया और केएल राहुल को बताया गुड लुकिंग कपल, रिलेशनशिप पर कही ये बात)
फिलहाल, करीना कपूर खान की किताब, बेस्ट बुक सेलर की लिस्ट में शुमार हो गई है, जो इस बात की गवाही देती है कि, लोग उनकी बुक को कितने चाव से पढ़ रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।