अपने दादा के नक्शेकदम पर चले तैमूर अली खान, करीना ने शेयर की प्यारी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अपने दादा के नक्शेकदम पर चले तैमूर अली खान, करीना ने शेयर की प्यारी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) और अभिनेता सैफ अली खान (Siaf Ali Khan) तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बात थोड़ी अलग है। तैमूर सबसे ज्यादा फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं, और फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। ऐसे में तैमूर से जुड़ी फोटोज व वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, और इन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जब करीना ने बेटे तैमूर की एक खास फोटो शेयर की।

दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 13 अक्टूबर 2020 को तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। शेयर की गई तस्वीर में तैमूर क्रिकेट की पिच पर हैं, और उनके हाथ में एक बैट नजर आ रहा है। छोटे तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो शॉट लगाने के लिए बल्ले को संभाल रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने काले रंग की जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद प्यारे लग रहे हैं।

जितनी प्यारी ये तस्वीर है, उससे कहीं ज्यादा प्यारा इस फोटो का कैप्शन है, जो करीना ने लिखा है। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।' करीना ने ये कैप्शन तैमूर की तरफ से लिखा है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, कमेंट करने वालों की तो बाढ़ आ चुकी है। (ये भी पढ़ें: 39 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बोलीं अनिता हस्सनंदनी- 'उम्र तो बस एक नंबर है')

कहां की है ये फोटो?

तैमूर की इस फोटो को देखकर आपके मन में ये सवाल जरूर खलबली मचा रहा होगा कि आखिर ये तस्वीर कहां की है? ये फोटो गुरुग्राम स्थित 'पटौदी पैलेस' की है। दरअसल, इन दिनों करीना कपूर दिल्ली में हैं। यहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, तैमूर की इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे तैमूर भी अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

क्या तैमूर बनेंगे क्रिकेटर? जानें क्या कहते हैं सैफ

हाल ही में सैफ अली खान ने 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'तैमूर को रामायण देखना बहुत पसंद है। उसे धनुष-बाण पसंद है और वो भगवान राम की तरह तैयार होता है और खुद को भगवान राम ही समझता है।' सैफ से पूछा गया कि क्या तैमूर को अपने दादा जी की तरह क्रिकेट पसंद है? इस पर एक्टर ने कहा था, 'मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम बहुत अच्छा क्रिकेटर है। मैंने तैमूर को भी बैट थमाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। तैमूर को आर्ट्स में ज्यादा इंट्रेस्ट है। उसे पेंटिंग और सिंगिंग का शौक है।' (ये भी पढे़ं: शाहिद से शादी के बाद सिंधी से पंजाबी बन गई मीरा राजपूत, तस्वीर संग शेयर किया किस्सा)

इससे पहले 3 सितंबर 2020 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें तैमूर हाथ में एक पेंटिंग लिए नजर आ रहे हैं। ये पेंटिंग है लॉयन किंग की, जो उन्होंने खुद अपने हाथ से बनाई थी। रंग-बिरंगी इस तस्वीर में तैमूर ने अपनी कलाकारी बखूबी उतारी थी। तस्वीर में तैमूर अपने चेहरे के सामने खुद के द्वारा बनाई पेंटिंग लिए खड़े हैं, एक दूसरी फोटो में वो ऐसा टॉय दिखा रहे हैं, जो लॉयन किंग जैसा ही दिख रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'जंगल का राजा कौन?' करीना ने इस कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के जरिए ही तैमूर की पेंटिंग पर 100 नंबर दिए थे। इसके साथ ही करीना ने #InhousePicasso द्वारा तैमूर को इन हाउस पिकासो की उपाधि भी दी थी। (ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने शेयर किया अपनी मंगेतर का क्यूट वीडियो, धनश्री ने लिखा- 'ये बहुत प्यारा है')

तैमूर ने बनाई थी गणेश भगवान की तस्वीर

करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर अली खान की तारीफें करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। इसके पहले उन्होंने 'गणेश चतुर्थी' के मौके पर बेटे तैमूर अली खान की क्यूट तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलौनों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई थी। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर की थी। पहली तस्वीर में छोटे तैमूर को आप भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़े हुए देख सकते हैं और उनके आगे गणपति की खिलौनों से बनाई हुई प्रतिमा नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, तैमूर अली खान अपने बचपन को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं, और जल्द ही उनको अपने छोटा भाई या बहन का साथ भी मिल जाएगा, क्योंकि करीना दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसको लेकर परिवार के लोग काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको छोटे नवाब की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.