इतनी छोटी सी उम्र में बेटे तैमूर ने बनाई ये शानदार तस्वीर, खुशी से झूम उठीं 'अम्मी' करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) द्वारा बनाई गई कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इतनी छोटी सी उम्र में बेटे तैमूर ने बनाई ये शानदार तस्वीर, खुशी से झूम उठीं 'अम्मी' करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते अपने घर पर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) द्वारा बनाई गई कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

दरअसल, एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इसी बीच वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं। हाल ही में करीना ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, उसमें तैमूर हाथ में एक पेंटिंग लिए नजर आ रहे हैं। ये पेंटिंग है लॉयन किंग की, जो उन्होंने खुद अपने हाथ से बनाई है। रंग-बिरंगी इस तस्वीर में तैमूर ने अपनी कलाकारी बखूबी उतारी है। तस्वीर में तैमूर अपने चेहरे के सामने खुद के द्वारा बनाई पेंटिंग लिए खड़े हैं, एक दूसरी फोटो में वो ऐसा टॉय दिखा रहे हैं, जो लॉयन किंग जैसा ही दिखता है। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने पहनी पति सैफ अली खान की शर्ट, कराया हॉट लुक में फोटो शूट)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘जंगल का राजा कौन?’ इस कैप्शन में हंसने वाले इमोजी के साथ करीना ने इमोजी के जरिए ही तैमूर की पेंटिंग पर 100 नंबर दिए हैं। इसके साथ ही करीना ने #InhousePicasso के जरिए तैमूर को इन हाउस पिकासो की उपाधि भी दी है। 

इसके पहले तैमूर ने खिलौनों से बनाई थी गणपति बप्पा की तस्वीर

करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर अली खान की तारीफें करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। इसके पहले उन्होंने 'गणेश चतुर्थी' के मौके पर बेटे तैमूर अली खान की क्यूट तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलौनों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई थी। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर की थी। पहली तस्वीर में छोटे तैमूर को आप भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़े हुए देख सकते हैं और उनके आगे गणपति की खिलौनों से बनाई हुई प्रतिमा नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर के दोबारा प्रेगनेंट होने की खबर पर बेटे इब्राहिम अली खान ने दी ऐसी प्रतिक्रिया)  

करीना ने इन फोटोज के साथ एक कैप्शन लिखते हुए बताया था कि ये गणपति खुद तैमूर ने बनाए हैं। उन्होंने लिखा था, "इस साल गणपति सेलिब्रेशन हर साल से थोड़ा अलग होगा, लेकिन तैमूर ने हमारे लिए सुंदर गणेश जी बनाए। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई। आप सभी की शांति, सेहत और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।"

आने वाले बच्चे की वजह से चर्चा में हैं करीना

करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर तरफ उनके आने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी चर्चा है। दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए कपल ने अपने एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। (इसे भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ)   

वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जब 'बेबो' की डिलीवरी को लेकर करीना के पिता व फेमस बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर से पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, "बेबो और सैफ ने हमें इस बारे में कुछ दिन पहले बताया। मैं बहुत खुश हूं। करीना की डिलीवरी अगले साल मार्च में हो सकती है।" 

फिलहाल, करीना और सैफ अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको तैमूर द्वारा बनाई गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.