अरमान जैन के रोके में करीना कपूर ने लूटी वाहवाही, पति सैफ संग कुछ इस अंदाज में पहुंची बेबो

अरमान जैन (Armaan Jain) के रोका सेरेमनी में जिस अंदाज में करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पहुंचीं थी। वहां, मौजूद सभी लोगों की वाहवाही उन्होंने लूट ली। आप भी यहां देखिए रोका सेरेमनी के कुछ शानदार पल...

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

अरमान जैन के रोके में करीना कपूर ने लूटी वाहवाही, पति सैफ संग कुछ इस अंदाज में पहुंची बेबो

भारत में शादियों का मौसम सिर्फ दो आत्माओं का मिलन ही नहीं है, बल्कि एक भव्य पार्टी का आयोजन भी हैं जो घर में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां लेकर आता हैं। शादी की तैयारियों के बीच हर दिन घर में एक नया फंक्शन देखने को मिलता हैं जिसके लिए घर में न जाने क्या-क्या प्लानिंग होती हैं। हर साल की तरह, इस साल भी हमारी नजरें बॉलीवुड के सेलेब्स पर टिकीं हुई हैं जो इस साल अपनी प्यार की पतंग की डोर थाम के उन्हें शादी वाला नाम दें। इसी बीच कपूर और जैन परिवार के लाडले अरमान जैन की रोका सेरेमनी के बारे में हमें पता चला। जिसमें करीना कपूर से लेकर तारा सुतरिया ने पहुंच कर इस पार्टी की शान बढ़ाई। 

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन की 14 दिसंबर को रोका सेरेमनी थी, जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे थे। अरमान का अपनी लॉन्ग टाइम से गर्लफ्रेंड रहीं अनीसा मल्होत्रा संग रोका हुआ है और जल्द ही इस आने वाले साल में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यानी जल्द ही कपूर खानदान के घर में शादी की शहनाइयां सुनाई देंगी। वहीं रोके के इस खास मौके पर पूरा कपूर और जैन परिवार एक साथ नजर आया। जहां करीना कपूर खान रेड कलर के सूट में गजब ढाह रही थी। वहीं करिश्मा कपूर ब्राउनिश ग्रे कलर का सूट पहने हुए काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। ( ये भी पढ़ें: शादी के तुरंत बाद सानिया मिर्जा संग झूमती दिखीं अनम मिर्जा, वीडियो में देखिए दोनों का जबरदस्त डांस )

अरमान जैन और अनिशा मल्होत्रा के रोके सेरेमनी के इस खास मौके पर करीना कपूर के साथ उनके पति सैफ अली खान भी नजर आए। सैफ व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि अरमान जैन की रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए करीना को एयरपोर्ट पर ही तैयार होना पड़ा था। जी हां, एक्ट्रेस को अरमान की रोका सेरेमनी के लिए एयरपोर्ट पर ही तैयार होते हुए स्पॉट किया गया था।

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बिठाने में लगीं करीना कपूर खान और उनकी पति सैफ अली खान अरमान की रोका सेरिमनी में सोने की कढ़ाई का लाल कुर्ता और उसके साथ चूड़ीदार पहने हुए नजर आई थी। साथ ही गोल्ड मोजड़ी और स्लिंग बैग लिए करीना ने कान में सोने के बड़ी चांदबालियां पहनी हुई थीं।

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा भी अपनी रोका सेरेमनी पर लाइट रंग के आउटफिट में नजर आए।जहां अनीसा ने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। वहीं अरमान ने व्हाइट कलर का कुर्ता और ऑफ व्हाइट जैकेट पहनी हुई थी। इतना ही नहीं दोनों की सेरेमनी में शामिल होने के लिए आदर जैन की गर्लफ्रेंड तारा सुतरिया भी पहुंची हुई थी, जिनका स्वागत आदर जैन ने बड़े ही अनोखे तरह से किया। यहां तक की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, श्वेता बच्चन और टीना अंबानी भी इस खास मौके पर शामिल होने पहुंची हुई थी। इस दौरान कियारा पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

मरजावां फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया को आदर जैन उन्हें गले लगाते हुए नजर आए थे। ऐसा करके उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया। आपको बता दें कि आदर जैन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के रिश्ते में होने की खबर पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। अरमान जैन की रोका सेरेमनी में एक्टर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर भी पहुंचे थे। जहां ऋषि कपूर ने पर्पल कलर के कोट-पेंट पहने हुए थे। वहीं, नीतू कपूर ग्रीन कलर का सूट पहने हुए नजर आईं। नीत कपूर, अरमान जैन के रोका सेरेमनी में जमकर नाचती हुईं नजर आईं। अरमान जैन करिश्मा और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं।

बात करें दोनों की लव स्टोरी की तो अरमान जैन -अनीसा मल्होत्रा को कुछ वक्त पहले करिश्मा कपूर के सामने प्रपोज करते हुए नजर आए थे। दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने पोस्ट में लिखा था- कॉन्ग्रेचुलेशन्स मेरे सबसे क्यूट अरमान और अनीसा। 2014 में अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की डेट करने की खबरें सामने आई थी। उस वक्त अरमान ने इन सभी बातों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अनीसा सिर्फ उनकी बचपन की दोस्त हैं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे कपूर और जैन परिवार के सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति काफी प्यार और सम्मान है। कई बार करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आदर जैन और अरमान जैन को एक साथ छुट्टियां मानते हुए भी देखा जा चुका है। यहां तक की अरमान और आदर करीना के बेटे तैमूर अली खान के साथ भी फुल मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे आपका अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की रोका सेरेमनी पर पहुंचे सेलेब्स को लेकर क्या है कहना हमें कमेंट करके जरुर बताइए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.