शाहिद या सैफ नहीं हैं करीना कपूर का पहला प्यार, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था नाम

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनका पहला रिलेशनशिप शाहिद कपूर या फिर सैफ अली खान के साथ नहीं था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शाहिद या सैफ नहीं हैं करीना कपूर का पहला प्यार, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इंडस्ट्री में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से कदम रखा था। इसके बाद करीना ने अब तक अपने दो दशक के करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी हर फिल्म में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स की तारीफ भी बटोरी है। करीना कपूर जितना अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं, उतनी ही मजेदार एक्ट्रेस की लव लाइफ भी है। एक समय था, जब करीना कपूर और एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हुआ करते थे और आज का समय है, जब करीना और उनके लविंग हसबैंड सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों कपल्स को इंस्पायर करते नजर आते हैं।

kareena kapoor

करीना का शाहिद कपूर संग रिश्ता और उनके ब्रेकअप के बारे में फैंस अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, करीना कपूर का पहला प्यार शाहिद कपूर नहीं थे, बल्कि एक्ट्रेस पहले भी किसी और के प्यार में दीवानी हो चुकी हैं और इस बारे में करीना कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से ब्रेकअप पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैफ अली खान संग बेबो को देख लगता था बुरा)

kareena kapoor and shahid kapoor

दरअसल, करीना कपूर ने ‘Rediff.com’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पहले प्यार के बारे में बताया था, जो शाहिद कपूर नहीं थे। करीना कपूर ने बताया था कि, उन्हें 13 साल की उम्र में एक्टर विक्की निहलानी से प्यार हो गया था और ये उनका सच्चा प्यार था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि, वह और विक्की सोलमेट हैं। करीना कपूर ने कहा था, ‘विक्की निहलानी और मैं एक तरह के सोलमेट हैं। वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। वह मेरा पहला प्यार हैं। जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे उनसे प्यार हो गया था।’

(ये भी पढ़ें: जब बहन करिश्मा कपूर को रोते हुए छुपकर देखा करती थीं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बयां किया था दर्द)

kareena photos

इस इंटरव्यू में जब करीना कपूर से पूछा गया था कि, उनके फ्यूचर की योजना क्या है?, तो एक्ट्रेस ने बताया था कि, वह अपने फ्यूचर को लेकर कुछ भी नहीं सोच रही हैं, क्योंकि उनके लिए शादी और उसके बारे में सोचना भी जल्दबाजी करना होगा। लेकिन वह विक्की के साथ हैं और दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। करीना कपूर ने विक्की निहलानी संग अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए कहा था कि, ‘हमने भविष्य के लिए कुछ भी प्लानिंग नहीं की है। यह बहुत जल्दी होगा। हम अभी भी अपने करियर पर काम कर रहे हैं। लेकिन हां, हम अभी साथ हैं।’

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर से आमिर खान तक, बी-टाउन के 5 सितारे जिनका पहाड़ों पर है शानदार विला)

kareena kapoor relationship

करीना कपूर ने जब विक्की निहलानी संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया था, तब बॉलीवुड गलियारों से लेकर फैंस तक के बीच कपल की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, कुछ समय बाद, दोनों अलग हो गए थे। विक्की निहलानी संग ब्रेकअप के बाद, करीना कपूर खान ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया था कि, वह अब कमिटेड हैं और अपनी जिंदगी के अगले 10 सालों तक, वह सिर्फ अपनी फिल्मों से प्यार करेंगी।

kareena kapoor interview

करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद, विक्की निहलानी ने इटेलियन ब्यूटी Justine Rumeau संग शादी रचाई थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 43 वर्ष की उम्र में Justine Rumeau का एक लाइलाज बीमारी की वजह से निधन हो गया था। दूसरी तरफ, करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी कर ली थी। चार साल बाद 2016 में करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया, जो आज के समय में सोशल मीडिया सेंशन हैं। वहीं, सैफ और करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था और कपल ने अपने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है।

kareena kapoor son

फिलहाल, करीना कपूर और सैफ अली खान अपने रॉयल अंदाज की वजह से फैंस के फेवरेट कपल बने हुए हैं। दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.