बेटे तैमूर अली खान की गर्लफ्रेंड के घर आने पर कुछ ऐसा है मां करीना कपूर का रिएक्शन, कही ये बात

करीना कपूर (Kareena Kapoor) को तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया कि अगर तैमूर गर्लफ्रेंड को घर लेकर आते हैं तो वो क्या करेंगी? यहां जानिए कि करीना ने क्या जवाब दिया।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बेटे तैमूर अली खान की गर्लफ्रेंड के घर आने पर कुछ ऐसा है मां करीना कपूर का रिएक्शन, कही ये बात

आज के समय में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से ज्यादा चर्चे तो स्टार किड्स के होते हैं। वो क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं और कौन से स्कूल में पढ़ते हैं। फैंस इन सभी बातों को जानना पसंद करते हैं। यही नहीं, अब ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि स्टार किड्स की पॉपुलैरिटी किसी भी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। हालांकि, हर माता-पिता की तरह बॉलीवुड स्टार्स भी चाहते हैं कि वो अपने बच्चों को एक आम जिंदगी दे सकें, लेकिन अधिकांश समय ऐसा नहीं हो पाता है। दरअसल स्टार्स पब्लिक फिगर होते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक, सब कुछ फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं। मगर जब बात बच्चों की आती है, तब फ़िल्मी सितारें बिल्कुल आम माता-पिता की तरह ही बच्चों के साथ पेश आते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बीच भी है।

इसमें तो कोई दोराय नहीं है कि तैमूर ने महज 3 साल की उम्र में लाखों लोगों को अपनी क्यूट हरकतों से दीवाना बना लिया है। तैमूर अक्सर ही पैपराजी और फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उनके एक बार फिर चर्चे हुए थे। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर और तैमूर के पापा सैफ अली खान ने ये कहा था कि उन्हें उनकी मम्मी करीना कपूर ने बिगाड़ रखा है। सैफ ने बताया था कि अब तैमूर अली खान घर के सभी सदस्यों पर धौंस जमाने लगे हैं। सैफ ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा था कि तैमूर कभी-कभी तो कहते हैं कि मुझे स्कूल नहीं जाना है या फिर मुझे ये काम नहीं करना है। ऐसे में आजकल हमारे घर में ये सभी चीजें हो रही हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा दे रहे थे लाइव परफॉरमेंस, फैंस ने बेटी अनायरा शर्मा को लेकर दे दिया जबरदस्त सरप्राइज)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मगर इस बार तैमूर अली खान अपनी क्यूट हरकतों की वजह से नहीं बल्कि अपनी मम्मी करीना कपूर की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल करीना के रेडियो शो ‘व्हाट वूमेन वांट’ (What Women Want) में इस बार एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आई थीं। इस दौरान तापसी और करीना ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बातें की। हालांकि, कुछ गंभीर मुद्दों पर बात करने के बाद करीना ने तापसी से थोड़े रैंडम सवाल पूछती हैं। ऐसे में वो तापसी से पूछती हैं कि बेटे की गर्लफ्रेंड के घर आने पर आप इसको सेफ मानती हैं या अनसेफ? (ये भी पढ़ें: पति हर्ष लिंबाचिया को बर्थडे पर भारती सिंह ने दिया शानदार तोहफा, फैंस बोले- बहुत क्यूट है)

वहीं, तापसी करीना के सवाल का बखूबी जवाब देती हैं। वह कहती हैं कि इसका जवाब आप अच्छे से दे पाएंगी क्योंकि मेरी तो अभी शादी नहीं हुई है। जब मेरी शादी होगी और अगर बेटा हुआ तो ये बात मेरे लिए सोचने वाली है। इस पर करीना कपूर कहती हैं कि मैं एक पंजाबी मां हूं। यह सुनकर तापसी कहती हैं कि यानि आप अपने बेटे की गर्लफ्रेंड को पराठें बनाकर खिलाएंगी। तापसी की ये बात सुनकर करीना तुरंत कहती हैं कि नहीं बेटे की गर्लफ्रेंड का घर आना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। मैं तो कहूंगी कि मत आओ यहां पर। वैसे करीना के इस जवाब को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जन्मदिन से पहले अभिषेक बच्चन की वायरल हुई ये अनदेखी तस्वीर, पिता अमिताभ बच्चन ने दिया खास रिएक्शन)

फिलहाल, जब तैमूर अली खान की गर्लफ्रेंड बनेगी और घर आएगी, तभी पता चलेगा कि ये करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लिए कितना सेफ और अनसेफ है। वैसे आप करीना कपूर की बातों से कितना सहमत हैं, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.