करीना कपूर ने पहनी 50 हजार की प्रिंटेड ड्रेस, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी लंदन ट्रिप से लौटने से एक दिन पहले एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह 50 हजार की ड्रेस पहने हुए दिख रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करीना कपूर ने पहनी 50 हजार की प्रिंटेड ड्रेस, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) परिवार संग लंदन में लंबी छुट्टियां बिताने के बाद भारत वापस लौट आई हैं। बेबो पिछले एक महीने से पति सैफ अली खान, दोनों बेटों तैमूर व जहांगीर के साथ लंदन में थीं और लगातार वहां से अपनी खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर कर रही थीं। इसी बीच उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है।

kareena

पहले ये जान लीजिए कि, करीना ने 20 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने छोटे बेटे जेह की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि, जेह खूबसूरत फूलों के साथ बगीचे में मस्ती कर रहे हैं। लाइफ जैकेट में जेह बहुत प्यारे लग रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, "2022 की गर्मी। मस्त रहो #जेह बाबा।"

jeh

अब बात करते हैं बेबो के लेटेस्ट फोटो की, जिसमें वह एक फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने 22 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "मैं घर आ रही हूं ... गर्मी की छुट्टियां ऑफिशियली समाप्त हो गई हैं, उठो खड़े हो जाओ ... काम पर लग जाओ ... मुंबई मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं।"

kareena

(ये भी पढ़ें- श्वेता-देबिना से लेकर इन TV एक्ट्रेसेस ने लगाए विकास कलंत्री के बेटे की बर्थडे पार्टी में चार-चांद)

करीना इस तस्वीर में जो प्रिटेंड ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, वह 'Patricia Pepe' ब्रांड की है। थोड़ी सी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि, यह ड्रेस वेस्ट बेल्ट के साथ आती है, जिसकी कीमत 575 डॉलर है, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 45,929 रुपए है।

pet

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा ने 'Liger' के इवेंट में क्यों पहनी थी 199 रुपए की चप्पल? अब स्टाइलिस्ट ने खोला राज)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनके पास विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' भी है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी। इसके अलावा, उन्होंने एकता कपूर और हंसल मेहता के साथ भी एक प्रोजेक्ट साइन किया है।

kareena

(ये भी पढ़ें- बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ लंदन से मुंबई लौटीं करीना कपूर, एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो)

फिलहाल, करीना की ये ड्रेस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.