करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की दीवार पर चढ़ने वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में, अपने बेटे तैमूर के दीवार पर चढ़ने वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की दीवार पर चढ़ने वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड की मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान की प्यारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बिंदास मां कभी भी अपने छोटे बच्चों की प्रशंसा करने से नहीं कतराती हैं। टिम के पेंटिंग कौशल को दिखाने से लेकर जेह के पहले कदम तक और भी बहुत कुछ, हम उन्हें कुछ कीमती पलों को ऑनलाइन साझा करते हुए देखते हैं। हाल ही में, इसकी एक झलक और देखने को मिली। आइए आपको दिखाते हैं।

kareena

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने केक काटते हुए पति विक्की कौशल के लिए गाया 'हैप्पी बर्थडे', सामने आईं जश्न की झलकियां)

दरअसल, 16 मई 2022 को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बड़े बेटे तैमूर का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में तैमूर पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाल रंग का हेलमेट और कमर में बंधा एक हार्नेस भी पहना था। पांच साल के बच्चे को एक छोटी सी ऊंचाई से कूदने और जमीन पर आसानी से उतरने से पहले सीढ़ी पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को साझा करते हुए उसके ऊपर गर्वित मां ने लिखा है, "अद्भुत। खेलने का समय।"

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के लिए चीयरलीडर बनी हैं। इससे पहले, 9 मई 2022 को करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे विजेता तैमूर अली खान ने ताइक्वांडो में अपनी पीली बेल्ट जीती थी। उस समय भी गर्वित मां ने अपनी इंस्टा स्टारी पर अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में तैमूर अपने दोस्तों के साथ ताइक्वांडो पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे और पीले रंग की बेल्ट के साथ सफेद कराटे ड्रेस में क्यूट लग रहे थे। इसके ऊपर करीना ने लिखा था, "गो गो गो!"

taimur ali khan

(ये भी पढ़ें- कौन हैं राखी सावंत के नए बॉयफ्रेंड आदिल? एक्ट्रेस ने बताई अपनी प्रपोजल स्टोरी)

इस बीच, हाल ही में करीना अपने 'बेस्ट मैन' जेह अली खान को अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर ले गई थीं। अभिनेत्री कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में सुजॉय घोष की आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। करीना ने सेट से अपने दूसरे बेटे के साथ सबसे प्यारी तस्वीर साझा की थी। इसमें मां-बेटे की जोड़ी एक साथ बैठी है, क्योंकि अभिनेत्री शॉट के लिए तैयार हो रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "डबल व्हैमी !! कंपनी के लिए बेस्ट मैन के साथ तैयार हो रही हूं...।"

kareena kapoor

करीना कपूर के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो, उनकी आने वाली सीरीज कथित तौर पर कीगो हिगाशिनो की 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं। इसके अलावा वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए भी तैयार हैं।

kareena kapoor

(ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने रूमर्ड BF अर्सलान गोनी संग अटेंड की सोनल चौहान की बर्थडे पार्टी, देखें तस्वीरें)

फिलहाल, आपको करीना कपूर खान द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.