करीना कपूर ने पति सैफ के जन्मदिन पर शेयर कीं फनी तस्वीरें, यूनिक अंदाज में विश किया बर्थडे

आज यानी 16 अगस्त 2022 को एक्टर सैफ अली खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी वाइफ व एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने उन्हें अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करीना कपूर ने पति सैफ के जन्मदिन पर शेयर कीं फनी तस्वीरें, यूनिक अंदाज में विश किया बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आज यानी 16 अगस्त 2022 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति की बेहद फनी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

saif kareena

साल 2008 में करीना और सैफ ने फिल्म 'टशन' में काम किया था। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। ये दोनों अब दो बेटों तैमूर अली खान व जेह अली खान के माता-पिता हैं।

saif kareena

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज कीं शेयर)

16 अगस्त 2022 को करीना ने अपने इंस्टा हैंडल से पति सैफ की दो तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। यह फोटोज काफी फनी हैं। इन तस्वीरों में सैफ कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए दिख रहे हैं। पहली फोटो में वह कैमरे के आगे पोज देते हुए और पाउट बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अगली तस्वीर में वह हैरान लग रहे हैं। 

saif kareena

saif kareena

इन फोटोज को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ''दुनिया के बेस्ट मैन को जन्मदिन की बधाई। आप इस क्रेजी राइड को और क्रेजी बनाते हो और मैं यही चाहती हूं। ये तस्वीरें सबूत हैं। आपको ढेर सारा प्यार। मुझे ये कहना है कि, आपका पाउट मेरे से बेहतर है। आप क्या कहते हैं?''

saif kareena

करीना द्वारा शेयर की गईं फोटोज पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक, एक्टर की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

kareena saif

kareena saif

kareena saif

(ये भी पढ़ें- मृणाल देशराज ने सुनाया आशिम से जल्दबाजी में हुई शादी का किस्सा, पहले तैयार नहीं थे लड़के वाले)

फिलहाल, करीना द्वारा शेयर की गईं फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.