करीना कपूर पति सैफ व बेटों संग वेकेशन कर रहीं एंजॉय, एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज

एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करीना कपूर पति सैफ व बेटों संग वेकेशन कर रहीं एंजॉय, एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) खुद को लाइमलाइट में बनाए रखना बखूबी जानती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां पर वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट वेकेशन की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

kareena kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, 15 सितंबर 2021 को करीना कपूर को अपने लविंग हसबैंड सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां उन्हें अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाते हुए पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। हालांकि, अब तक उनके डेस्टिनेशन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही करीना ने फैंस को इस बारे में कुछ बताया है। लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, करीना कपूर 21 सितंबर 2021 को 40 साल की हो जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि, ये फैमिली वेकेशन एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन का है।

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)    

दरअसल, करीना कपूर ने 16 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस समुद्र का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में करीना कपूर ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस ने एक बड़ी टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर पर करीना ने लिखा है, ‘वो कौन?’ वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना ने समुद्र के किनारे का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘जूम इन।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।

(ये भी पढ़ें: बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)

kareena khan photos

kareena and saif

इससे पहले, करीना और सैफ अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ मालदीव वेकेशन पर गए थे। यहां पर करीना ने 16 अगस्त 2021 को पति सैफ का 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मालदीव से दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना और सैफ समुद्र किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी मौजूद हैं। तैमूर तस्वीर में अजीब एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं और जेह लेटे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में कपल पूल का आनंद ले रहा है। इस तस्वीर को करीना और सैफ की बैकसाइड से क्लिक किया गया था। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल)

saif and kareena

kareena kapoor khan

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान दिखाई देंगे। इससे पहले भी करीना और आमिर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ काम कर चुके हैं।

KAREENA WORKFRONT

फिलहाल, करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं, जिसकी झलक फैंस अक्सर देखते रहते हैं। तो आपको करीना कपूर द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.