मां करीना कपूर से मिट्टी के बर्तन बनाना सीख रहे हैं तैमूर, वीडियो में बेहद एक्साइटेड दिखे 'नवाबजादे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके नवाबजादे तैमूर अपनी मां से पॉटरी सीखते नजर आ रहे हैं। तो आइए देखते हैं वो क्यूट वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

मां करीना कपूर से मिट्टी के बर्तन बनाना सीख रहे हैं तैमूर, वीडियो में बेहद एक्साइटेड दिखे 'नवाबजादे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की फोटो या वीडियो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इन दिनों तैमूर अपने मम्मी-पापा के संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज करीना कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

इसी कड़ी में तैमूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लाइमलाइट बटोर रहा है। इस वीडियो को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने लाडले बेटे को मिटटी का पॉट बनाना सिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस मिट्टी के पॉट को शेप देती दिखाई दे रही हैं, वहीं तैमूर भी बड़ी ही उत्सुकता से इस पॉट पर हाथ रखे हुए हैं और अपनी मां की बात को ध्यान से सुन रहे हैं। इस वीडियो में करीना को तैमूर से ‘अभी हम इसे और बड़ा करेंगे’ कहते हुए भी सुना जा सकता है। तैमूर भी अपनी मां के साथ ये एक्टिविटी करते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और एक घंटे में ही इसे करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्टर शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग की सगाई, सामने आई तस्वीर)

इसके अलावा, करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो और फोटोज शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “पॉट, पॉट, लिटिल मैन के साथ पॉटरी। धर्मकोट स्टूडियो में कितनी बढ़िया चीजें मौजूद हैं।” इसी के साथ ही करीना ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है।

जब फ्रेंच फ्राइज खाते नजर आए थे तैमूर

इससे पहले 19 नवंबर 2020 को करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की एक क्यूटेनस से भरी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में तैमूर व्हाइट कलर की शर्ट और ग्रे कलर के स्वेटर में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं, उनके हाथ में एक फ्रेंच फ्राइज नजर आ रहा है, और सामने फ्रेंच फ्राइज की एक प्लेट भी रखी हुई है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर भी पल भर में वायरल हो गई थी।

तैमूर की इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा था, 'किसी को चाहिए फ्रेंच फ्राइज?' तैमूर की इस फोटो को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था। करीना ने मजाक में अर्जुन के लिए लिखा था, 'अर्जुन कपूर हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए धन्यवाद ।' (ये भी पढ़ें: जब माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के अमेरिकन अंग्रेजी का इंडियन लैंग्वेज में किया उच्चारण)

तैमूर ले रहे हैं पहाड़ों का आनंद

इन दिनों तैमूर अपने पैरेंट्स संग हिमाचल के धर्मशाला का जमकर आनंद ले रहे हैं, और वहां से उनकी तस्वीरें व वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नवंबर 2020 को दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान को अपने कंधों पर उठा रखा है, और वो उन्हें लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में पिता और बेटे के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया था, 'हमेशा आगे की ओर देखना।' इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था।

इसके अलावा धर्मशाला से ही एक वीडियो सामने आया था। जिसमें तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनके साथ उनके पिता सैफ, मां करीना व अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं, जोकि धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं।

हाल ही में, सैफ अली खान ने जैकलीन फर्नांडीस और अमानदा केर्नी से पॉडकास्ट के दौरान तैमूर अली खान को लेकर बातचीत भी की थी। इस दौरान सैफ ने कहा था, 'मेरी मां शर्मिला टैगोर 16 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करती आ रही हैं, और उन्होंने 'सत्यजीत रे' के साथ कई फिल्मों में काम किया। मेरी बहन सोहा अली खान, मेरी पत्नी करीना कपूर, मेरी एक्स वाइफ अमृता सिंह भी कई फिल्मों में आई हैं। मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम अली खान भी एक्टर ही बनना चाहता है। मुझे लगता है कि तैमूर अली खान भी एक एक्टर ही बनेंगे, क्योंकि वो हमारा पहले से ही बहुत मनोरंजन करते आ रहे हैं।' (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू संग इसलिए रचाई शादी, इसके पीछे है एक खूबसूरत वजह)

इस दिन हुआ था तैमूर का जन्म

16 अक्टूबर 2012 को करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी की थी, दोनों की शादी के चार साल बाद उनके आंगन में पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी। हालांकि, सैफ अली खान पहले से दो बच्चों के पिता थे। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से उनको दो बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम खान, लेकिन करीना कपूर के लिए ये पहला मौका था जब वो तैमूर की मां बनी थीं। मौजूदा समय में करीना प्रेग्नेंट हैं, और अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

फिलहाल, तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ धर्मशाला में मस्ती कर रहे हैं। तो आपको करीना कपूर खान द्वारा शेयर की गई फोटोज और वीडियो कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.