करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ लंदन से शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, आइस्क्रीम खाते दिखे दोनों

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर ने लंदन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं। आइए आपको दिखते हैं वो फोटोज।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ लंदन से शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, आइस्क्रीम खाते दिखे दोनों

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) वर्तमान में अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ कुछ दिल साथ पिघलाने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों आइसक्रीम का आनंद लेते हुए नज़र आ रहे हैं। 

kareena

दरअसल, 16 जुलाई 2022 को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंदन वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तैमूर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं, क्योंकि वह अपनी मां के साथ आइसक्रीम का आनंद ले रहे थे। इस दौरान, बेबो पीले रंग के धारीदार को-ऑर्ड सेट में नज़र आईं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। दूसरी ओर, तैमूर ने एक स्माइली प्रिंटेड सफेद टी-शर्ट को ग्राफिक प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ कैरी किया था।

kareena kapoor

(ये भी पढ़ें- पत्नी कैटरीना कैफ को बर्थडे विश करते हुए विक्की कौशल ने वेकेशन से शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा नोट)

बाकी तस्वीरों में हम मां-बेटे की जोड़ी को फनी चेहरे बनाते हुए देख सकते हैं, क्योंकि उनकी आइसक्रीम पिघल रही थी और फर्श पर गिर रही थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "टिम के साथ गेलैटो सीरीज।"

kareena kapoor

kareena kapoor

kareena kapoor

तैमूर बेहद क्यूट हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। उनके एयरपोर्ट लुक से लेकर उनके प्ले सेशन तक, ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके बारे में फैंस ने जूनियर खान की बात न की हो। 20 दिसंबर 2016 को बेबो और सैफ ने अपने जीवन में तैमूर का स्वागत किया था। इसके बाद, 21 फरवरी 2021 को जहांगीर अली खान के जन्म के साथ करीना का परिवार पूरा हो गया था। 

kareena

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा-विराट कोहली बेटी वामिका के साथ लंदन में मना रहे वेकेशन, तस्वीरें और वीडियो आए सामने)

फिलहाल, आपको करीना द्वारा शेयर की गईं लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.