कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood Celebrity) सेल्फ क्वारनटीन (Self Quarantine) में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रहे हैं। करीना आए दिन अपने बेटे तैमूर की कलाकारी का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने फिर से तैमूर और सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों ही घर की दीवारों पर पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। ये फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रही है।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को नहीं रोक सकती है।' फोटो में जहां सैफ अली खान दीवारों में फूल बनाते दिख रहे हैं तो वहीं तैमूर अली खान भी दीवार पर अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं। तैमूर ने तो दीवार के साथ-साथ दरवाजों पर भी पेंटिंग कर दी है। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)
बता दें कि करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर एंट्री की है, वह लगातार अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वैसे भी तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। उनकी फोटोज से लेकर वीडियोज तक जैसे ही सोशल मीडिया पर आते हैं, देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। (ये भी पढ़ें: अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन)
गौरतलब है कि 12 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर करीना ने तैमूर को बन्नी बनाकर फोटो शेयर किया था। इस फोटो में तैमूर बिल्ली की तरह सजे थे। उनके मुंह पर बिल्ली की तरह मूंछे बनाई गईं थीं। साथ ही फोटो में सैफ भी दिखाई दे रहे थे। दूसरी फोटो में सैफ अली खान तैमूर के पीछे पूंछ लगाते दिखाई दे रहे थे। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि- ''जीवन के लिए मेरी ईस्टर बन्नीज़, सभी को हैप्पी ईस्टर''। ये फोटो भी फैंस को खूब पसंद आई थी।
ध्यान रहे कि करीना अपने बेटे तैमूर के टैलेंट को भी जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके पहले तैमूर ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत नेकलेस बनाया था। उस नेकलेस को करीना ने पहनकर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया था। उस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया था। (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया)
करीना ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि 'पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। वहीं, कुछ दिनों पहले तैमूर ने इसे क्रीम की ड्राइंग बनाई थी, जिसकी फोटो करीना ने शेयर की थी। फैन्स को तैमूर का काम बहुत पसंद भी आया था। इसके पहले तैमूर ने एक पेंटिंग भी बनाई थी।
करीना कपूर और सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह आखिरी बार जवानी जानेमन में दिखाई दिए हैं।
फिलहाल, आपको इन दोनों की पेटिंग्स में से किसकी पेंटिंग अच्छी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
Loading...