बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ लंदन से मुंबई लौटीं करीना कपूर, एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं उनका वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ लंदन से मुंबई लौटीं करीना कपूर, एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) करीब एक महीने से लंदन में पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान के साथ समर वेकेशन मना रही थीं। आखिरकार एक्ट्रेस के लंबे समय का ये वेकेशन खत्म हो गया है और अब वह अपने घर वापसी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को अपने पति व बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Kareena Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, मुंबई आने से पहले करीना कपूर ने 22 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और जानकारी दी थी कि, वह मुंबई आ रही हैं। काउच पर बैठे हुए करीना एकदम रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मैं घर आ रही हूं…गर्मी आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है…उठो खड़े हो जाओ…काम पर लग जाओ…मुंबई मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं…"।

(ये भी पढ़ें- आदित्य शुक्ला ने भाई सिद्धार्थ शुक्ला पर की बात, कहा- 'उनके निधन से दो दिन पहले मैंने कॉल किया था')

Kareena Kapoor

अब आखिरकार करीना मुंबई आ गई हैं। 23 जुलाई 2022 को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ तैमूर और सैफ अली खान भी थे। एक्ट्रेस स्काई ब्लू पैंट और सी ब्लू कलर के स्वेटशर्ट में कैजुअल लेकिन स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने खुले बालों और गॉगल्स से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, तैमूर ग्रे टीशर्ट और ब्लैक जॉगर में दिखाई दिए, जबकि ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में सैफ हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में तैमूर को मस्ती के मूड में देखा जा सकता है।

करीना कपूर वेकेशन के दौरान लगातार अपनी और अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। 20 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे जेह की एक प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। फोटो में जेह को सुंदर फूलों के साथ बगीचे में मस्ती करते हुए देखा गया था। जेह लाइफ जैकेट में बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा था, "2022 की गर्मी। मस्त रहो #जेह बाबा।"

kareena son Jeh

(ये भी पढ़ें- इब्राहिम अली खान को अरमान मलिक ने कहा- 'अपकमिंग हीरो', तो फैंस बोले 'सैफ की कॉपी')

खैर, आपको करीना का एयरपोर्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.