क्या तैमूर अली खान भाई जेह से रखते हैं ईर्ष्या? मां करीना ने दोनों के रिश्ते के बारे में की बात

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह आपस में कैसा रिश्ता साझा करते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

क्या तैमूर अली खान भाई जेह से रखते हैं ईर्ष्या? मां करीना ने दोनों के रिश्ते के बारे में की बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को बड़ा भाई बने हुए करीब 6 महीने हो गए हैं। करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे जहांगीर (जेह) को जन्म दिया था। इस दिन के बाद से ही मीडिया में तैमूर के साथ उनके छोटे भाई जेह भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके दोनों बेटे एक-दूसरे के साथ कैसा रिश्ता साझा करते हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

kareena kapoor

दरअसल, करीना कपूर ने ‘एनडीटीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह से जुड़े हर सवाल का खुलकर जवाब दिया है। इस दौरान करीना ने बताया कि, वह और सैफ पहले ये सोचकर काफी ज्यादा चिंतित थे कि, जेह के आने के बाद तैमूर शायद उनसे ईर्ष्या करेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। तैमूर अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करते हैं और वह उसके प्रति सुरक्षात्मक भी हैं।

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा हैं बेटे 'जेह', एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया खुलासा)

kareena kapoor sons

इसके आगे करीना ने बताया कि, जब तैमूर के दोस्त उनसे मिलने घर आते हैं, तब वह कैसा व्यवहार करते हैं। करीना ने कहा कि, ‘तैमूर थोड़ा अभिभूत और रोमांचित है। शुरुआती दिनों में, हमें इसे लेकर चिंता थी कि, कहीं उसमें जलन की भावना ना आ जाए या वो अलग महसूस न करे, जैसा अक्सर लोग घर में नया व्यक्ति आने पर करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तैमूर बहुत शानदार है। वह वास्तव में अपने भाई को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है। जब उनके एक या दो दोस्त घर आते हैं, तब वह ऐसे होते हैं, 'क्या तुमने मेरे भाई को देखा है? क्या तुमने उसे देखा है, क्या तुमने उसे हैल्लो कहा है?' इस तरह वह अपने दोस्तों से सवाल करता रहता है।’

(ये भी पढ़ें: करीना के दूसरे बेटे जेह की पूरी फोटो आई सामने, पापा सैफ की गोद में दिखे छोटे नवाब)

kareena

करीना कपूर ने जेह की प्रेग्नेंसी की दौरान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग की थी। इस बारे में बात करते हुए करीना ने इंटरव्यू में बताया कि, वह फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए दिल्ली गई थीं। इस दौरान वह अपने पति सैफ अली खान के गृहनगर पटौदी (हरियाणा) में रही थीं और वह रोजाना डेढ़ घंटे का सफर कार से तय करती थीं। करीना के मुताबिक, उन दिनों सैफ अली खान और तैमूर उनके साथ ही रहते थे और दोनों ने मिलकर उनका खूब सपोर्ट किया था।

(ये भी पढ़ें: करीना और सैफ ने 3.5 लाख प्रति महीने किराए पर दिया अपना अपार्टमेंट, हर साल इतना बढ़ेगा रेंट)

kareena with taimur

करीना कपूर ने 9 मई 2021 को ‘मदर्स डे’ के मौके पर अपने दोनों बेटों की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, तैमूर अपने छोटे भाई जेह को गोद में लेकर बैठे हुए हैं। इस दौरान जेह भी अपने बड़े भाई की गोद में आराम से सो रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों भाई का खूबसूरत रिश्ता साफ झलक रहा है। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा था, ‘आज उम्मीद पर पूरी दुनिया कायम है। और ये दोनों मुझे उम्मीद देते हैं... एक बेहतर कल के लिए। आप सभी खूबसूरत, मजबूत माताओं को हैप्पी मदर्स डे।’

taimur ali khan

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, करीना कपूर अपने दोनों बेटों से बेइंतहा प्यार करती हैं और उन्हें दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करती हैं। तो करीना के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.