बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर पैपराजी को दे रही थीं पोज, जल्दबाजी में शीशे से टकराए छोटे नवाब

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने 11 मार्च 2021 को अपना 16वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, इस खास मौके पर करीना कपूर अपने बेटे तैमूर व मां बबीता के साथ करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर पैपराजी को दे रही थीं पोज, जल्दबाजी में शीशे से टकराए छोटे नवाब

कहते हैं कि जब एक महिला मां बनती है, तो उसके शरीर को सबसे ज्यादा आराम की जरूरत होती है। वह 9 महीने तक अपनी कोख में एक बच्चे को पालती है और फिर असहनीय दर्द सहकर अपने बच्चे को इस दुनिया में लेकर आती है। लेकिन बॉलीवुड की फैशनिस्टा करीना कपूर (Kareena Kapoor) पर ये नियम लागू नहीं होता है। हाल ही में, करीना कपूर ने अपने दूसरे बेबी बॉय को जन्म दिया, लेकिन बेबी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस घर के बाहर स्पॉट की गई थीं। वहीं, अब करीना कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) व मां बबीता (Babita) के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी सैफ अली खान ने एक स्टेटमेंट के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था, ‘हमें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मॉम और बेबी सेफ व हेल्दी हैं।’ सैफ के इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने कपल को बधाइयां दी थीं। वहीं, अब फैंस करीना और सैफ के दूसरे बच्चे की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। (ये भी पढ़ें: रुबीना-अभिनव के बच्चों के मामा या चाचा बनना चाहते हैं राहुल वैद्य, इंटरव्यू में कही ये बात)

आइए अब आपको करीना कपूर का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, 11 मार्च 2021 को करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने अपना 16वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर करीना अपने बेटे तैमूर और मां बबीता के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं, जिसका वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना मां बबीता और बेटे तैमूर के साथ कार से उतर रही हैं। इस दौरान वह पैपराजी के कैमरों की ओर देखकर हाय का पोज भी देती हैं और फिर वह अपनी मां और बेटे तैमूर के साथ बहन करिश्मा के घर के अंदर चली जाती हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि यहां पर भी तैमूर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में तैमूर कार से निकलकर भागने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह घर के मेन गेट के कांच से टकरा जाते हैं। इसके बाद करीना अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ लेती हैं और फिर उन्हें लेकर अंदर चली जाती हैं। लुक की बात करें तो, करीना यहां पर भी अपनी फेवरेट ड्रेस कफ्तान में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू कलर का कफ्तान पहन रखा है और उनकी मां बबीता भी ब्लू टॉप और व्हाइट जींस में नजर आ रही हैं। करीना के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने पति जीनी गुडइनफ को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें)

इससे पहले करीना कपूर ने अपनी लाडली भांजी समायरा को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना, करिश्मा के बेटे कियान और बर्थडे गर्ल समायरा के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि करीना ने अपनी लाडली समायरा को पीछे से पकड़ रखा है। इस दौरान करीना ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ रेड लेगिंग्स पहन रखा है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ओपन हेयर के साथ ब्लैक गॉगल्स कैरी किया हुआ है। लिटिल समायरा पिंक और ब्लू आउटफिट के साथ ब्लैक गॉगल्स और पिंक हैट में बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं, ब्लू-व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट में कियान बहुत प्यारे लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने फिर पति रोहित रेड्डी से की दूसरे बच्चे की डिमांड, फोटो शेयर कर लिखी ये बात)

इस तस्वीर के साथ करीना ने समायरा के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी भांजी के लिए अपने प्यार को जाहिर किया था। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘आप मुझे किसी कारण से ‘बेबो मां’ कहती हैं। क्योंकि जब मॉम आपको न कहती हैं, तो आप जानती हैं कि उनका मूड कौन बदलता है। मैंने हमेशा आपको अपनी बेटी माना है, और आप हमेशा मेरी बेटी रहेंगी। उड़ते रहो, हमेशा खुश और स्वस्थ रहो। आपके पैदा होने के दिन से आपको प्यार करती हूं हमारी बेबी।’

फिलहाल, करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दूसरे बेबी के जन्म के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन अब तक करीना ने अपने दूसरे बेबी बॉय की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। तो आपको करीना का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: करीना कपूर, विरल भयानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.