करीना कपूर ने भांजी इनाया को विश किया बर्थडे, बेटे तैमूर संग पूजा करते हुए फोटो की शेयर

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी भांजी व सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू को 5वां बर्थडे विश किया है और इनाया व अपने बेटे तैमूर की एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करीना कपूर ने भांजी इनाया को विश किया बर्थडे, बेटे तैमूर संग पूजा करते हुए फोटो की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक फैमिली वुमेन भी हैं। वह अपने काम में चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हों, लेकिन अपनों के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ननद सोहा अला खान की बेटी इनाया नौमी खेमू और अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए इनाया को बर्थडे विश किया है।

inaaya

पहले ये जान लीजिए कि इनाया नौमी खेमू एक्ट्रेस व सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी हैं। आज यानी 29 सितंबर 2022 को इनाया का 5वां जन्मदिन है। ऐसे में इनाया की मामी व एक्ट्रेस करीना कपूर ने प्यारी विश के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

inaaya

दरअसल, करीना कपूर खान ने 29 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान व बर्थडे गर्ल इनाया हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में भाई-बहन की जोड़ी सुपर क्यूट लग रही है। फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने इनाया को बहुत ही प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''मैं नहीं जानती कि आप दोनों किस लिए प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी खुशी और आनंद के लिए प्रार्थना करती हूं और आज आपको आप जिस समय भी चाहें केक और बाकी चीजें खाने को मिले। ठीक है तुम्हारी मां (सोहा अली खान) इसे पढ़ रही हैं और मुझे मारने वाली हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने सोहा अली खान और कुणाल खेमू को टैग करते हुए लिखा है, ''प्रिंसेस इनाया को जन्मदिन के ढेरों शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।''

inaaya

बेबो की इस फोटो पर सबा अली खान ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ''नन्हे मंचकिन्स को बहुत सारा प्यार, माशाल्लाह। इनाया को 5वें बर्थडे की शुभकामनाएं।'' सबा के अलावा फैंस भी भाई-बहन की इस जोड़ी पर प्यार बरसाते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा कितने क्यूट हैं, वहीं अन्य नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

bebo

saba

saba

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को विश किया बर्थडे, सेलिब्रेशन फोटोज में बच्चों संग दिखा कपल)

वहीं, सबा अली खान ने भी अपनी भांजी की कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। सबा द्वारा शेयर की गई इनाया की ये तस्वीरें उनकी ग्रोइंग ऐज की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''एक .. से चार और अब महशाअल्लाह, तुम 5 साल की हो गई हो! कितनी जल्दी बीत गए ये साल....5वां जन्मदिन मुबारक हो मेरी इनाया। आनी आपको चांद से ज्यादा प्यार करती हैं। हमेशा सुरक्षित रहें और ईश्वर का आशीर्वाद आप पर बना रहे।''

inaaya

inaaya

inaaya

inaaya

inaaya

(ये भी पढ़ें- मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड के साथ खरीदे 1 झील, 7 नाव और 10 घोड़े, वीडियो आया सामने)

फिलहाल, आपको इनाया और तैमूर की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.