करीना-करिश्मा-अरमान ने रीमा कपूर संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, जन्मदिन की दी बधाई

आज यानी 28 सितंबर 2022 को एक्टर रणबीर कपूर और उनकी बुआ रीमा कपूर का जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर और अरमान जैन ने तस्वीरों संग बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करीना-करिश्मा-अरमान ने रीमा कपूर संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, जन्मदिन की दी बधाई

कपूर फैमिली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर और सम्मानित परिवारों में से एक है। यह परिवार पिछली कई पीढ़ियों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय है और फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहा है। आज यानी 28 सितंबर 2022 को इस फैमिली के दो लोगों का जन्मदिन है, इनमें से एक हैं एक्टर अरमान जैन की मां रीमा कपूर (Reema Kapoor) और दूसरे हैं एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)। ऐसे में इस परिवार की सुपरस्टार सिस्टर्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपने करीबी दोनों लोगों को बर्थडे विश किया है। 

REEMA KAPOOR

पहले ये जान लीजिए कि एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर 2022 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, रीमा का ये 70वां जन्मदिन है। ऐसे में दोनों लोगों को परिवार से लेकर फैंस तक, सब बधाई दे रहे हैं। 

REEMA RANBIR

पहले बात करते हैं अरमान जैन की, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी मां को बर्थडे विश किया है। पहली तस्वीर में अरमान के माता-पिता रीमा कपूर और मनोज जैन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर में रीमा की गोद में नन्हे अरमान को भी देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका परिवार और तीसरी तस्वीर में अरमान व उनकी मां नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान ने कैप्शन में लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत मां। आप वास्तव में सबसे शुद्ध और निस्वार्थ महिला हैं! मुझे आपसे बहुत प्यार है।''

REEMA KAPOOR

REEMA KAPOOR

REEMA KAPOOR

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे हुईं ट्रोल, ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने पर नेटिजन ने कहा- 'सर्कस की जोकर')

वहीं, 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस और कपूर फैमिली की सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने भी रीमा कपूर और रणबीर कपूर को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह छोटे रणबीर कपूर और दूसरी तस्वीर में अपनी बुआ रीमा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''आज दो बेहद खास कपूर लोगों को जन्मदिन है। एक वो, जो जल्द ही पापा बनने वाले हैं (रणबीर कपूर) और दूसरी वह, जो नेक और दयालु दिल वाली हैं (रीमा कपूर)। हैप्पी बर्थडे रीमा आंटी और रणबीर को 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

KARISHMA KAPOOR

KARISHMA KAPOOR

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बर्थडे बैश में पत्नी श्लोका संग पहुंचे आकाश अंबानी, हाई सिक्योरिटी के बीच आए नजर)

अरमान और करिश्मा के साथ ही करीना कपूर ने भी अपनी बुआ रीमा को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रीमा एक्ट्रेस के बड़े बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर बेबो ने लिखा है, ''मेरे पसंदीदा लोगों में से एक मेरी प्यारी रीमा आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

KAREENA KAPOOR

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बर्थडे बैशः मां नीतू कपूर-बहन रिद्धिमा ने दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, हम भी रणबीर व रीमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको करिश्मा, करीना व अरमान द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.