तैमूर अली खान ने अपनी मॉम करीना कपूर को विश किया मदर्स डे, करिश्मा ने शेयर की ये फोटो

10 मई यानी आज मदर्स-डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मांओं के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करके उन्हें विश कर रहे हैं। इस कड़ी में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने भी अपने मॉम करीना कपूर को विश किया है, तो आइए देखें तैमूर ने कैसे विश किया मदर्स डे?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर अली खान ने अपनी मॉम करीना कपूर को विश किया मदर्स डे, करिश्मा ने शेयर की ये फोटो

मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। इस रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। इसी पवित्र रिश्ते की एक झांकी बॉलीवुड में देखने को मिल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने मदर्स डे (Mother's Day) के खास मौके पर बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के साथ एक क्यूट सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि 10 मई यानी आज मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मांओं के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करके उन्हें विश कर रहे हैं। इस कड़ी में तैमूर अली खान ने भी अपने मॉम करीना कपूर को खास अंदाज में मदर्स डे विश किया है, तो आइए देखें तैमूर ने कैसे विश किया मदर्स डे? (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया) 

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर के साथ जुबान निकालते हुए फनी फोटो शेयर की है। मां को देखते हुए तैमूर भी उन्हीं की तरह पोज दे रहे हैं। करीना यहां बिना मेकअप की भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तैमूर की क्यूटनेस देखने लायक है। इस क्यूट तस्वीर के साथ करीना लिखती हैं, 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दिन। हैप्पी मदर्स डे'। अब इस फोटो को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि तैमूर ने अपनी मॉम को कुछ इसी तरीके से मदर्स-डे विश किया है। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर) 

सोनम कपूर और करिश्मा कपूर ने फोटो पर किया कमेंट

मां बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस सोनम कपूर करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और रिया कपूर ने भी कमेंट किए हैं।

वहीं, करीना कपूर की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्टेस करिश्मा कपूर ने मदर्स डे के इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी बबीता कपूर और करीना कपूर के साथ एक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा कि- ''एक दमदार मॉम से दूसरा ..हैप्पी मदर्स डे।'' 

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस दौरान अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं, जिसे वो खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं। घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रहे हैं। करीना आए दिन अपने बेटे तैमूर का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बात करें करीना कपूर के वर्क फ्रंट की तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। 

आपको करीना की द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.