करिश्मा तन्ना के 38वें बर्थडे पर रूमर्ड BF वरुण बंगेरा ने शेयर की प्यारी फोटो, किस करते आए नजर

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आज यानी 21 दिसंबर 2021 को 38 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा ने उन्हें शुभकामना देने के लिए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा तन्ना के 38वें बर्थडे पर रूमर्ड BF वरुण बंगेरा ने शेयर की प्यारी फोटो, किस करते आए नजर

21 दिसंबर 1983 को एक गुजराती परिवार में जन्मीं करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। करिश्मा 'नच बलिए', 'बिग बॉस 8', 'झलक दिखला जा' समेत कई बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता थीं, और तब से वह लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

Karishma Tanna

21 दिसंबर 2021 को अभिनेत्री 38 साल की हो गईं और इस खास मौके पर उन्हें दुनिया भर से जन्मदिन की शुभकामनाएं आ रही हैं। हालांकि, सबसे अच्छी विशेज उनके कथित बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा की ओर से आई। जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, करिश्मा ने वरुण बंगेरा से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात की थी, और दोनों एक साथ एक मजबूत रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं। वे कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं। यही नहीं, रिपोर्ट की मानें तो, दोनों ने सगाई भी कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

karishma and varun

खैर, आइए आपको वरुण बंगेरा का अपनी लेडीलव के लिए बर्थडे पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 21 दिसंबर 2021 को करिश्मा तन्ना के बर्थडे के मौके पर वरुण बंगेरा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपनी कथित प्रेमिका करिश्मा तन्ना के साथ अपनी एक मस्ती भरी तस्वीर साझा की। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, वरुण और करिश्मा एक कार की आगे की सीटों पर बैठे हैं और उन्होंने करिश्मा के माथे पर किस किया हुआ है। इसके साथ वरुण ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे लव।"

karishma and varun

दूसरी ओर, करिश्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने देर रात के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। तस्वीरों में, हम अभिनेत्री को अपने जन्मदिन के केक के बगल में एक टी-शर्ट में खुले बालों के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं। एक अन्य तस्वीर में, वह मोमबत्ती फूंकते हुए खुशी से ताली बजाते हुए देखी जा सकती हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में अपने कथित प्रेमी वरुण बंगेरा को धन्यवाद दिया और लिखा, ''हैप्पीनेस थैंक्यू वी।''

karishma and varun

karishma and varun

karishma and varun

karishma and varun

इससे पहले 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, करिश्मा तन्ना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि, शादी से पहले की रस्में 4 फरवरी 2022 से शुरू होंगी, जिसमें मेहंदी और संगीत समारोह और अगले दिन हल्दी और शादी होगी। यह जोड़ा 6 फरवरी 2022 को अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करेगा।

karishma and varun

हालांकि, 14 नवंबर 2021 को जब करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की खबरें सुर्खियों में आईं, तो उनके कॉमन फ्रेंड सुवेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर युगल की एक आरामदायक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में, हम युगल को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देख सकते हैं क्योंकि वे एक साथ झपकी ले रहे थे। इसके साथ सुवेद ने लिखा था,“दो दिल एक धड़कन, दो शरीर एक आत्मा। मेरे आदमी और मेरी केटी (करिश्मा तन्ना) को बधाई।" उन्होंने ये भी लिखा, "अफवाहें अब बंद होंगी।” 

Karishma Tanna With Beau Varun Bangera

फिलहाल, हम भी करिश्मा तन्ना को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको वरुण बंगेरा द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.