करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग गुपचुप तरीके से कर ली सगाई!

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने लंबे समय से दोस्त रहे वरुण बंगेरा के साथ एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग गुपचुप तरीके से कर ली सगाई!

टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के लिए यह उत्सव का समय है, क्योंकि वह एक नए फेज में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से सगाई कर ली है। कम ही लोग जानते हैं कि, करिश्मा और वरुण की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। जहां करिश्मा ग्लैमर की दुनिया का पॉपुलर नाम हैं, वहीं वरुण एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

Karishma Tanna

जो नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि, करिश्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। वह अपने प्रेम संबंध के बारे में डीटेल शेयर करने से परहेज करती हैं। 2019 में 'नागिन 3' की शूटिंग के दौरान को-एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ उनकी डेटिंग की अफवाह थी। भले ही, दोनों ने खुद को सिर्फ दोस्त ही बताया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी।

Karishma Tanna Pearl V Puri

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा का प्रेग्नेंसी के दौरान रखा था खूब ख्याल, एक्ट्रेस ने बताया अनुभव)

हाल ही में, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट से पता चला है कि, अभिनेत्री ने वरुण बंगेरा के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि, अभी दोनों ने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, करिश्मा ने एक केक के टुकड़े के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की और प्लेट पर बधाई लिखा हुआ है। इससे इन अफवाहों को और भी बल मिला है।

Karishma

इससे पहले, करिश्मा तन्ना, मॉडल व एक्टर उपेन पटेल को डेट कर रही थीं और ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों शादी कर लेंगे। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न आठ में उन्होंने एक मजबूत संबंध महसूस किया था। बाद में उन्होंने 'नच बलिए 7' में एक कपल के रूप में भाग लिया था, यहां उपेन ने उन्हें प्रपोज भी किया था और एक्ट्रेस ने 'हां' भी कहा था। हालांकि, रियलिटी शो समाप्त होने के बाद उन्होंने एक नोट के जरिए अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

Karishma Tanna was dating Upen Pate

(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव और पत्रलेखा की कंफर्म शादी की डेट आई सामने, तीन दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शन)

2015 में 'पीटीआई' के साथ एक साक्षात्कार में करिश्मा तन्ना ने शादी करने पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि, वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, क्योंकि शादी कहीं नहीं चल रही है। अभिनेत्री ने कहा था, "अभी, हम बहुत मेहनत कर रहे हैं ... शादी के लिए जल्दी नहीं है। यह हमारे लिए अंतिम बात नहीं है, ऐसा नहीं है कि, शादी हमारे रिश्ते को परिभाषित करेगी। हम एक कमिट रिलेशनशिप में हैं और एक खुशहाल जगह पर हैं। चलो देखें कि, हमारे लिए भविष्य क्या है... शादी करने के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है, क्योंकि यह एक दिन की बात नहीं है।"

Karishma Tanna

वर्क फ्रंट की बात करें तो, करिश्मा तन्ना आखिरी बार 'नागिन 3' में नजर आई थीं। फिलहाल, हम एक्ट्रेस को उनकी नई जर्नी के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.