करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग रचाई शादी, वरमाला रस्म की झलकियां आईं सामने

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने जीवन के प्यार वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आइए आपको उनके वेडिंग की झलकियां दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग रचाई शादी, वरमाला रस्म की झलकियां आईं सामने

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) आज यानी 5 फरवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Karishma Tanna

पहले तो ये जान लीजिए कि, 4 फरवरी 2022 को दिन के समय करिश्मा और वरुण बंगेरा की मेहंदी सेरेमनी थी। अपनी मेहंदी सेरेमनी में करिस्मा ने जहां डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से सुंदर लहंगा पहना था, वहीं वरुण ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों अपनी मेहंदी रस्म में बेहद प्यारे लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने मेहंदी में पहना 55 हजार का बंधनी लहंगा, प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगीं खूबसूरत)

Karishma Tanna and Varun Bangera

आज यानी 5 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग शादी रचाई। अपनी शादी में करिश्मा ने लाइट पिंक कलर का सुंदर लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने भारी चोकर, इयरिंग्स, शीश पट्टी पेयर किया था। वहीं, वरुण ने व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ पीच कलर के साफा से करिश्मा को ट्विन किया। लाइट कलर के वेडिंग आउटफिट में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। यहां देखें कपल की शादी की झलकियां।

Karishma Tanna Wedding

इससे पहले, अभिनेत्री ने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलकियां शेयर की थीं। अपनी हल्दी रस्म के लिए करिश्मा ने व्हाइट कलर का शरारा सेट पहना था, जिसमें स्ट्रैपी कुर्ता और एक दुपट्टा शामिल था। फूलों की ज्वेलरी में वह अप्सरा लग रही थीं। वहीं, वरुण ने व्हाइट आउटफिट में करिश्मा को ट्विन किया था। कपल अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में बेहद प्यारा लग रहा था।

Karishma Tanna With Varun Bangera

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने हल्दी रस्म में पहना था 66 हजार का शरारा सेट, फूलों की ज्वेलरी से किया था स्टाइल)

फिलहाल, करिश्मा और वरुण ने अपने संगीत पर जमकर धमाल मचाया। वैसे, आपको उनका संगीत लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.