करिश्मा तन्ना ने साल 2022 के यादगार पलों का वीडियो किया शेयर, प्रपोजल से शादी तक की दिखी झलक

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने साल 2022 के अपने खास और यादगार पलों को संजोए हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

करिश्मा तन्ना ने साल 2022 के यादगार पलों का वीडियो किया शेयर, प्रपोजल से शादी तक की दिखी झलक

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) के लिए साल 2022 कई मायनों में बेहद खास रहा है। दरअसल, इसी साल उन्होंने अपने जीवन के प्यार वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी रचाकर अपनी लाइफ की एक नई शुरुआत की थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर साल 2022 और ईश्वर का धन्यवाद दिया है। इस वीडियो में हमें इस साल बिताए गए एक्ट्रेस के यादगार पलों की झलकियां देखने को मिलती हैं। 

karishma tanna

दरअसल, करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 18 दिसंबर 2022 को एक खास वीडियो शेयर किया है, जो इस साल की खूबसूरत यादें समेटे हुए है। वीडियो की शुरुआत कपल के प्रपोजल से होती है, जिसमें वरुण घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव करिश्मा को प्रपोज कर उन्हें अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इसके बाद हमें उनकी शादी, प्री-वेडिंग फंक्शन्स, एक्ट्रेस के गृहप्रवेश और उनके वेकेशन्स की झलकियां भी देखने को मिलती हैं। इस खूबसूरत वीडियो के साथ करिश्मा ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''डियर 2022, एक शानदार साल रहा। थैंक्यू यूनिवर्स, थैंक्यू ईश्वर।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, करिश्मा ने अपनी शादी के 4 महीने पूरे होने पर 5 जून 2022 को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वरुण को घुटने पर बैठकर करिश्मा को प्रपोज करते हुए, बुके देते हुए और अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रपोजल के दौरान एक्ट्रेस काफी खुश भी थीं और इमोशनल भी। वीडियो में उन्होंने अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग भी फ्ल़ॉन्ट की थी। वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा था, ''Happy Four Months Baby.'' वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

karishma tanna

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। 'फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' के पेस्टल पिंक लहंगे में सजी करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हनिया को मैच करते हुए ऑफ व्‍हाइट कलर की शेरवानी और पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 

karishma tanna

वैसे, आपको करिश्मा द्वारा शेयर किया गया ये लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.