करिश्मा तन्ना ने पहना 34 हजार का लाल सूट, शादी के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा नई दुल्हन का ग्लो

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में, अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको उनके इस लेटेस्ट आउटफिट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा तन्ना ने पहना 34 हजार का लाल सूट, शादी के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा नई दुल्हन का ग्लो

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क़यामत की रात' और 'बाल वीर' सहित कई लोकप्रिय शो में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर भी काफी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको उनकी इस ड्रेस के बारे में बताते हैं।

karishma tanna

पहले तो ये जान लीजिए कि, करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए थे। सामने आई शादी की तस्वीरों में करिश्मा अपने ब्राइडल आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। करिश्मा और वरुण ने डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पिकॉक के पेस्टल आउटफिट्स पहने थे। एक्ट्रेस जहां पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं वरुण शेरवानी सूट में खूब जच रहे थे। करिश्मा ने अपना ब्राइडल लुक पोल्की ज्वेलरी से कंप्लीट किया था।

karishma tanna

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने मेहंदी में पहना 55 हजार का बंधनी लहंगा, प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगीं खूबसूरत)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक। दरअसल, 12 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह रेड सूट में काफी सुंदर दिख र​ही हैं। इसके साथ उन्होंने ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस का ये आउटफिट लेबल इर्थन ब्रांड का है। उनकी इस ड्रेस को 'कली कुर्ता' कहा जाता है। 

karishma Tanna Outfit

यह कुर्ता हाथ से बुने हुए चिनिया सिल्क से बनाया गया है और इसमें गोल्डन ज़री वर्क से कढ़ाई की गई है और नेकलाइन में जटिल जरदोजी डिटेलिंग हुई है। हाथ की कढ़ाई वाले ऑर्गेना सिल्क ओढ़नी उत्सव के लुक में परफेक्ट फिनिशिंग टच देते हैं। चूड़ीदार जॉर्जेट सिल्क स्लीव्स पर फ़ॉइल प्रिंट्स की डिटेलिंग इसे और सुंदरता दे रहे हैं।

karishma Tanna Outfit

karishma Tanna Outfit

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने हल्दी रस्म में पहना था 66 हजार का शरारा सेट, फूलों की ज्वेलरी से किया था स्टाइल)

थोड़ा रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि, एक्ट्रेस के इस आउटफिट की कीमत 33,900 रुपए है। 

Karishma Tanna

इसके पहले, करिश्मा ने अपनी साड़ी लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, इनमें वह पिंक कलर की बनारसी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में उनके हाथ में मेहंदी लगी हुई देखी जा सकती है। इनमें से एक फोटो में वह अपने लविंग हसबैंड वरुण के साथ दिखाई दे रही हैं। येलो कुर्ते में वह भी काफी जच रहे हैं। 

Karishma Tanna

Karishma Tanna

Karishma Tanna

फिलहाल, करिश्मा तन्ना का यह लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.