रणबीर-आलिया की शादी में रिद्धिमा-करिश्मा ने किया था 'गठबंधन', सामने आईं प्यारी फोटोज

हाल ही में, स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से हमें उनके गठबंधन रस्म की तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर-आलिया की शादी में रिद्धिमा-करिश्मा ने किया था 'गठबंधन', सामने आईं प्यारी फोटोज

बी-टाउन के फेवरेट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाईं। उनकी शादी से जुड़े कई खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच, हमें आलिया और रणबीर के गठबंधन रस्म की झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने अपने प्यार रणबीर संग शादी के बाद 14 अप्रैल 2022 को अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर इसकी घोषणा की थी। फोटोज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि, वे एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। आलिया ने शादी की प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर, हमारी पसंदीदा जगह पर- जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं- हमने शादी कर ली।”

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने 'दूल्हे राजा' रणबीर कपूर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, पति ऋषि कपूर को किया याद)

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

उन्होंने आगे लिखा था, “हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.. यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन की खुशी और चाइनीज खाने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्यार, रणबीर और आलिया।”

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

अब रणबीर और आलिया की शादी से उनके गठबंधन रस्म की झलकियां सामने आई हैं। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी ने 15 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर और आलिया की गठबंधन रस्म की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में रिद्धिमा और करिश्मा को गठबंधन रस्म को निभाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनकी मां उन्हें रस्म को समझाती दिखाई दे रही हैं। जबकि, करीना बगल में खड़ी हुई हैं। इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Sisters Performing Gathbandhan Ceremony At Alia-Ranbir wedding

Sisters Performing Gathbandhan Ceremony At Alia-Ranbir wedding

Sisters Performing Gathbandhan Ceremony At Alia-Ranbir wedding

यही नहीं, आलिया और रणबीर ने शादी के बाद के जश्न में खूब मस्ती की थी। उनके पोस्ट वेडिंग समारोह से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कपल 'छैय्यां-छैय्यां' गाने पर डांस करते हुए नजर आए थे। रेड कलर के अनारकली सूट में जहां आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं, वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ रेड नेहरू जैकेट में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- भाई रणबीर की शादी से करीना कपूर ने पति सैफ और बेटों तैमूर-जेह संग शेयर की फैमिली फोटो)

इससे पहले, आलिया और रणबीर की वरमाला रस्म का वीडियो सामने आया था। वीडियो का खास मोमेंट वो था, जब रणबीर वरमाला के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, रणबीर के दोस्तों ने उन्हें ऊपर उठाया हुआ है, जिससे दुल्हन आलिया को रणबीर के गले में माला डालने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए रणबीर नीचे उतरे और उनके आगे घुटनों के बल बैठ गए, जिसके बाद आलिया ने उनके गले में माला डाल दी।

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की वरमाला का वीडियो आया सामने, लेडीलव के आगे घुटनों पर बैठे दिखे एक्टर)

फिलहाल, आलिया-रणबीर की शादी से सामने आई गठबंधन रस्म की फोटोज बेहद प्यारी हैं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.