करिश्मा कपूर ने बहन करीना के घर पर मनाया अपना बर्थडे, अमृता अरोड़ा ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर के घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइए देखते हैं सेलिब्रेशन की फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा कपूर ने बहन करीना के घर पर मनाया अपना बर्थडे, अमृता अरोड़ा ने शेयर की फोटो

90 के दशक में अपनी सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने परिवार के खिलाफ जाकर 17 साल की उम्र में 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ​इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं, आज भी लोग उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए जानते हैं। हालांकि, अब वह फिल्मों में बेहद कम सक्रिय हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 25 जून 2021 को 47 साल की हो गईं। इस खास दिन को उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं सेलिब्रेशन की तस्वीर।

karisma kapoor

पहले करिश्मा कपूर की निजी लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर कपूर फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। करिश्मा कपूर के पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर हैं और उनकी मां बबीता शिवदासानी 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर एक्टर अभिषेक बच्चन के प्यार में पड़ गई थीं। अभिषेक भी उन्हें प्यार करते थे। यहां तक कि, दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Kareena Kapoor Mother

(ये भी पढ़ें- 5 साल का रिलेशनशिप फिर सगाई, आखिर क्यों हुआ था अभिषेक-करिश्मा का ब्रेकअप)

अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के महज 1 साल के अंदर करिश्मा ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर संग 29 सितंबर 2003 को संजय कपूर से शादी कर ली। संजय कपूर की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। संजय कपूर संग शादी के दो साल बाद करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा कपूर का स्वागत किया। वहीं, साल 2010 में करिश्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने कियान राज कपूर रखा है। हालांकि, संजय कपूर संग शादी के महज 13 साल बाद करिश्मा ने उनसे तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही करिश्मा अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

Karishma Kapoor Love Life

(ये भी पढे़ं- करिश्‍मा कपूर और रवीना टंडन से अजय देवगन का था अफेयर, एक से तो करने वाले थे शादी, जानें इस बारे में)

अब आइए आपको दिखाते हैं करिश्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर। दरअसल, करिश्मा की बहन करीना कपूर खान ने अपनी सबसे प्यारी बहन के लिए ग्लिट्ज़ और ग्लैमर से भरपूर एक पार्टी की मेजबानी की। इससे पहले 24 जून 2021 को करीना ने बहन करिश्मा के बर्थडे बैश के लिए गुब्बारे की सजावट की एक तस्वीर साझा की थी। 

Kareena Kapoor

करिश्मा ने अपना जन्मदिन बहन करीना के घर पर दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में मनाया। करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बैश की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में करीना और करिश्मा के साथ अमृता कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर में करिश्मा ने ब्लैक एंड गोल्डन कलर का ग्लैमरस ऑउटफिट पहना हुआ है, वहीं करीना पिंक और व्हाइट कलर के ड्रेस में पोज दे रही हैं।

Karishma Kapoor Birthday

तस्वीर को शेयर करते हुए अमृता अरोड़ा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग @therealkarismakapoor! तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।” अरोड़ा ने अंत में कुछ वाइन इमोजी भी बनाई हैं। करिश्मा कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक रेड हॉर्ट इमोजी बनाई। वहीं, सबा पटौदी ने भी कमेंट बॉक्स में करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

Karishma Kapoor Birthday

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए दोस्त करिश्मा कपूर को बर्थडे विश किया है। इन दोनों तस्वीरों में करियमा करीना अमृता और मलाइका नजर आ रही हैं। 

Karishma Kapoor Birthday

Karishma Kapoor Birthday

(ये भी पढ़ें: मधुरा नायक टीवी इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति से नहीं करना चाहती हैं शादी, इंटरव्यू में बताई वजह)

करिश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने कई सालों के ब्रेक के बाद साल 2020 में वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ से इंडस्ट्री में कमबैक किया। वहीं, करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगी।

Kareena Kapoor Mother

फिलहाल, हम भी करिश्मा के 47वें बर्थडे पर उनको ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको अमृता द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.