90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को अपने पूर्व पति संजय कपूर से अलग हुए करीब 7 साल हो गए हैं। हालांकि, उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। अक्सर इसकी झलक भी देखने को मिलती है। हाल ही में, एक बार फिर एक्ट्रेस को अपने पूर्व पति के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
बता दें कि साल 2014 में करिश्मा कपूर ने पूरे देश को चौंका दिया था, जब उन्होंने अपने पूर्व पति संजय कपूर पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हनीमून के दौरान उन्हें नीलाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद करिश्मा और संजय का साल 2016 में तलाक हो गया था।
27 मई 2023 को करिश्मा और संजय को एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। ब्लैक फ्लोरल ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। उन्होंने एक 'Satchel' बैग कैरी किया था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं संजय फॉर्मल पैंटसूट में नजर आए। अपने एक्स के साथ डिनर के बाद जब वह अपनी कार की ओर बढ़ीं, तो अभिनेत्री मुस्कुरती हुई दिखाई दीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह पहली बार नहीं है, जब करिश्मा और संजय अपनी बदसूरत तलाक की लड़ाई के बाद मिले हैं। 12 मार्च 2023 को करिश्मा और संजय अपने बेटे कियान कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लंच पर साथ आए थे। जब उनके पूर्व पति संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे के साथ पार्टी में पहुंचे थे, तो सभी हैरान रह गए थे। हालांकि, नेटिजंस ने इसके लिए करिश्मा को बुरी तरह ट्रोल किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
करिश्मा कपूर साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिषेक बच्चन के साथ हुई सगाई के टूटने के बाद करिश्मा ने संजय संग शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, दस साल साथ रहने के बाद करिश्मा ने अपनी शादी तोड़ दी थी। नतीजतन, 2016 में कपल का तलाक हो गया था।
फिलहाल, आप बी-टाउन के इन दो नए दोस्तों के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।