करिश्मा कपूर की लव लाइफ: ना अभिषेक बच्चन का मिला साथ, ना पति संजय कपूर संग टिकी 13 साल की शादी

आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की दुखभरी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करिश्मा कपूर की लव लाइफ: ना अभिषेक बच्चन का मिला साथ, ना पति संजय कपूर संग टिकी 13 साल की शादी

फिल्म इंडस्ट्री की वो सक्सेसफुल अभिनेत्री, जिसने अपने ही परिवार से बगावत करके फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और अपनी मेहनत व टैलेंट के बलबूते अपनी एक अलग पहचान बनाई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बारे में, जो अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। करिश्मा ने करीब डेढ़ दशक तक हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। करिश्मा ने परिवार के खिलाफ जाकर भले ही इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। करिश्मा को न सच्चा प्यार मिला और ना ही हैप्पी मैरिड लाइफ। आज इस स्टोरी में हम आपको करिश्मा कपूर की ट्रैजिक लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

karisma kapoor

करिश्मा कपूर की फैमिली

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर कपूर फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। करिश्मा कपूर के पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर हैं और उनकी मां बबीता शिवदासानी 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। हालांकि, करिश्मा के लिए फिल्मी दुनिया में कदम रखना आसान नहीं था, उनकी मां पिता रणधीर कपूर से अलग हो गई थीं। बबीता ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की है। ऐसे में बिना किसी करियर के अकेले अपनी दोनों बेटियों की परवरिश करना बबीता के लिए काफी मुश्किल था। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी मां को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने गहने तक बेचने पड़े थे।

(ये भी पढ़ें- अपने पुश्तैनी घर को बेचना चाहते हैं रणधीर कपूर! जल्द ही पत्नी बबीता और बेटियों के पास होंगे शिफ्ट)

karisma kapoor family

कपूर खानदान में सालों से ऐसी परंपरा रही है कि, घर की कोई भी महिला फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर सकती है। ये एक तरह की प्रथा थी, जिसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी। इसी वजह से रणधीर कपूर संग शादी के बाद बबीता ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया था। हालांकि, करिश्मा कपूर के सपने बड़े थे और वो हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कामयाबी हासिल की।

karisma kapoor family

करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर

करिश्मा कपूर भले ही कपूर खानदान से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उनके लॉन्चिंग के वक्त किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया था। हालांकि, करिश्मा हार नहीं मानीं और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में कदम रखा। करिश्मा ने साल 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब वो महज 17 साल की थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था, जिसके बाद उनके सामने डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की लाइन लग गई थी। करिश्मा कपूर ने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘जीत’, ‘फिजा’, ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों की बदौलत आज करिश्मा अपनी एक अलग पहचान बना पाई हैं।

karisma kapoor

करिश्मा कपूर और अजय देवगन का अफेयर

जब करिश्मा कपूर अपने फिल्मी करियर में कामयाबी हासिल कर रही थीं, इसी बीच उनका दिल अजय देवगन पर आ गया था। अजय के साथ करिश्मा ने ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी फिल्में की थीं, ऐसे में दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग थी। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और डेट करने लगे, लेकिन इसी बीच अजय देवगन को अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ जोड़ा जाने लगा। उन दिनों बी-टाउन में करिश्मा और रवीना टंडन की कैट-फाइट काफी सुर्खियों में थी। अजय देवगन से धोखा खाने के बाद करिश्मा ने ब्रेकअप कर लिया और अजय देवगन ने काजोल संग अपनी पूरी लाइफ बिताने का फैसला कर लिया।

(ये भी पढे़ं- करिश्‍मा कपूर और रवीना टंडन से अजय देवगन का था अफेयर, एक से तो करने वाले थे शादी, जानें इस बारे में)

karisma kapoor and ajay devgn affair

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी

एक समय ऐसा था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और बॉलीवुड में भी इनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों की पहली मुलाकात साल 1997 में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और राज कपूर के पोते निखिल नंदा की शादी में हुई थी। यहीं पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। करिश्मा कपूर उन दिनों बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस थीं, जबकि अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी। ऐसे में दोनों ने 5 सालों तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन करीना और अभिषेक की डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के दो साल बाद यानी साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की शादी की अनाउंसमेंट ने सभी को हैरान कर दिया था।

karisma kapoor and abhishek bachchan love story

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के 60वें बर्थडे पर एक-दूसरे संग सगाई कर ली थी, जिसके बाद बॉलीवुड के दो दिग्गज परिवार एक होने वाले थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पांच साल के रिलेशनशिप और सगाई के महज 4 महीने बाद दोनों की सगाई टूट गई और वे हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। जहां एक तरफ उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, ऐसे में सगाई टूटने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था। दोनों की सगाई आखिर क्यों टूटी, इस बारे में फिलहाल दोनों ही परिवारों ने कोई बयान नहीं दिया।

(ये भी पढ़ें- 5 साल का रिलेशनशिप फिर सगाई, आखिर क्यों हुआ था अभिषेक-करिश्मा का ब्रेकअप)

karisma kapoor and abhishek bachchan engagement

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के ब्रेकअप के पीछे की वजह

करिश्मा और अभिषेक बॉलीवुड के लवली कपल थे, लेकिन उनकी सगाई का अचानक टूटना सभी के लिए एक झटका था। आखिर दोनों अलग क्यों हुए, ये अभी तक एक राज है। लेकिन माना जाता है कि, अभिषेक और करिश्मा के अलग होने के पीछे उनकी दोनों माओं यानी जया और बबीता का दोष था। हालांकि, एक बार जया बच्चन ने इस पर सफाई देते हुए कहा था, ‘सगाई तोड़ने का फैसला सिर्फ अभिषेक का था।’ लेकिन मीडिया गलियारों में ऐसी बातें सामने आई थीं कि, करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता एक्ट्रेस की मां बबीता के चलते टूटा था। क्योंकि उस वक्त न ही अभिषेक का कोई करियर था और ना ही बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। उनका प्रोडक्शन हाउस भी लगभग डूब ही गया था।

karisma kapoor and abhishek bachchan breakup

बबीता को ये डर था कि, अगर अभिषेक का करियर सफल नहीं रहा तो आगे क्या होगा? पति रणधीर से अलग होने के बाद बबीता ने अकेले करिश्मा और करीना की परवरिश की थी, ऐसे में पैसे की तंगी से वो अच्छे से वाकिफ थीं। इसीलिए बबीता चाहती थीं कि, उनकी दोनों बेटियों को किसी चीज की दिक्कत ना हों। बच्चन परिवार की ऐसी स्थिति को देखते हुए बबीता ने अभिषेक और करिश्मा की शादी से पहले अमिताभ बच्चन से एक करार की मांग भी की थी, जिसमें ये कहा गया था कि अमिताभ की प्रॉपर्टी का तय हिस्सा उनके बेटे अभिषेक बच्चन के नाम कर दिया जाए। हालांकि, बच्चन परिवार इसपर राजी नहीं हुआ। वहीं, जया बच्चन चाहती थीं कि, करिश्मा शादी के बाद काम ना करें, जोकि बबीता और करिश्मा दोनों को ही मंजूर नहीं था। ऐसे में सगाई तो टूटी ही, साथ में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। हालांकि, करिश्मा और अभिषेक में से किसी ने भी आजतक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

karisma kapoor and abhishek bachchan breakup reason

कौन हैं करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर?

अभिषेक बच्चन संग ब्रेकअप के बाद करिश्मा टूट गई थीं। उनकी मां चाहती थीं कि, बबीता अब किसी पैसे वाले शख्स से शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं। करिश्मा अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं, ऐसे में उन्होंने उनकी बात मानते हुए दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी कर ली। संजय कपूर की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। हैरानी की बात ये थी कि, पहली पत्नी से तलाक लेने के महज 10 दिन बाद ही संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के महज 1 साल के अंदर करिश्मा ने 29 सितंबर 2003 को संजय कपूर से शादी कर ली।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने वाइफ प्रिया सचदेव संग मनाई चौथी वेडिंग एनिवर्सरी)

karisma kapoor ex husband sanjay kapur

करिश्मा कपूर की शादी

भले ही ये शादी ज्यादा दिनों तक न चली हो, लेकिन कपूर फैमिली ने अपनी बेटी करिश्मा की वेडिंग ग्रैंड तरीके से कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस दौरान करिश्मा और संजय की लैविश वेडिंग की खबरें कई दिनों तक स्पॉटलाइट में रही थीं। दोनों की शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से हुई थी, क्योंकि संजय कपूर सिख धर्म से ताल्लुक रखते हैं। संजय और करिश्मा की शादी लेजेंडरी स्टार व एक्ट्रेस के दिवंगत दादा राज कपूर के घर 'देओनार कॉटेज' में हुई थी। यहीं एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी से लेकर शादी तक सभी रस्में निभाई गई थीं। शादी के दिन करिश्मा ने ट्रेडिशनल रेड लहंगे के बजाय लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। गले में डायमंड से जड़ा नेकलेस, कानों में इयरिंग्स और सिंपल मांग टीका ने उनके लुक को और भी गॉर्जियस बना दिया था।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की शादी की अनदेखी फोटोज: मां बबीता और बहन करीना संग दुल्हन लुक में लग रहीं बेहद खूबसूरत)

karisma kapoor wedding photo

karisma kapoor wedding photo

karisma kapoor wedding photo

करिश्मा कपूर के बच्चे

संजय कपूर संग शादी के दो साल बाद करिश्मा कपूर ने अपनी पहली औलाद का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने समायरा कपूर रखा है। वहीं, साल 2010 में करिश्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने कियान राज कपूर रखा है। हालांकि, संजय कपूर संग शादी के महज 13 साल बाद करिश्मा ने उनसे तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही करिश्मा अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

karisma kapoor children

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी महज 13 साल तक ही चल पाई थी। साल 2016 में करिश्मा ने संजय कपूर पर कई आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था। हालांकि, कियान के जन्म के महज कुछ ही महीनों के बाद ही करिश्मा अपने बच्चों को लेकर अलग रहने लगी थीं। तलाक के दौरान दोनों के बीच कई आरोप-प्रत्यारोप लगे, जिसके बाद करिश्मा को कोर्ट की तरफ से उनके बच्चों की कस्टडी मिली।

karisma kapoor and sanjay kapur divorce

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का क्यों हुआ था तलाक

शादी के बाद करिश्मा और संजय के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक से उनकी हंसती खेलती जिंदगी में गलतफहमियों और लड़ाइयों ने जगह ले ली। कपल के कुछ करीबी सूत्रों से मीडिया को उस दौरान करिश्मा के अपने माता-पिता के साथ रहने की जानकारी हाथ लगी थी। वहीं, 2010 के अंत तक संजय कपूर को भी होटेलियर और एक्टर विक्रम चटवाल की एक्स-वाइफ प्रिया सचदेव के साथ स्पॉट किया जाने लगा था। जहां फैंस दोनों के रिश्तों में सुलह हो जाने की उम्मीद लगा कर बैठे थे, वहीं अपनी जिंदगी का बोल्ड स्टेप लेते हुए करिश्मा और संजय ने 2014 में एक-दूसरे से डिवोर्स की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी।

sanjay kapur third wife

इस दौरान पब्लिकली दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते भी नजर आये। करिश्मा ने संजय पर दौलत के चलते उनसे शादी करने का इल्जाम लगाया। करिश्मा ने कहा था, 'संजय हमेशा फेमस और पब्लिक फिगर बनना चाहता थे क्योंकि खुद उसके पास ऐसा कोई हुनर नहीं था, जिससे लोग उसे पहचानें। उसका मुझे ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों के बीच पॉपुलर होने का प्लान था।' करिश्मा ने संजय पर यहां तक आरोप लगाया था कि, उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें मेंटली व फिजिकली तौर पर टॉर्चर किया है। खैर, काफी आरोपों के बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

karisma kapoor with her ex husband sanjay

करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद जहां संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा संग शादी रचा ली, वहीं करिश्मा भी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ रिलेशनशिप मे आ गईं। करिश्मा और संदीप को कई बार एक साथ डिनर डेट से लेकर वेकेशन तक स्पॉट किया जाता था। लेकिन ‘IB Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अब अलग हो चुके हैं और इसके पीछे की वजह करिश्मा का शादी न करना है। दरअसल, संदीप करिश्मा के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन करिश्मा अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं।

karisma kapur boyfriend

करिश्मा कपूर की एलिमनी

संजय कपूर संग तलाक के बाद कई रिपोर्ट्स मे दावा किया गया कि, एक्स हसबैंड से अलग होने के बाद करिश्मा के हाथ कुछ नहीं लगा। लेकिन एक वकील ने ‘मिड-डे’ के हवाले से कहा था, ‘करिश्मा कपूर संजय के पिता का घर (खार में स्थित) अपने नाम ट्रांसफर करवाने की मांग कर रही हैं। साथ ही, संजय को बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदने हैं, जिस पर करीब 10 लाख रुपये का मासिक ब्याज लगेगा। यह भी कहा गया था कि करिश्मा को वे गहने मिलेंगे जो उन्हें संजय और उनके परिवार ने शादी के समय दिए थे और संजय बच्चों का सारा खर्च उठाएंगे।’

karisma kapoor family

करिश्मा कपूर की नेट वर्थ

करिश्मा कपूर ने करीब डेढ़ दशक के बाद फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने पिछले साल ही आल्ट बालाजी के बैनर तले बनी फिल्म ‘मेंटलहुड’ में कमबैक किया है। वो अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शुमार थीं। साल 2012 की फोर्ब्स लिस्ट में करिश्मा 76वें स्थान पर थीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, उनके पास पैसों की कमी नहीं है। ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा की कुल संपत्ति 90.76 करोड़ रुपए है।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर ने मां बबीता व बहन करीना संग शेयर की सेल्फी, दोनों को बताया सबसे मजबूत मां)

Karisma Kapoor net worth

 

फिलहाल, करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा था, लेकिन उनकी लव लाइफ कभी भी सक्सेसफुल नहीं रही। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Karisma FC)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.